21 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20Is में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी
Shefali Verma: शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I में अर्धशतक लगाकर 22 वर्ष से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शेफाली वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Most 50+ scores before turning 22 in WT20Is: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस पारी के साथ ही शेफाली 22 वर्ष की उम्र से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह श्रीलंका महिला टीम के विरुद्ध किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। मुकाबले में उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। शेफाली की इस बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर भारतीय टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ शेफाली वर्मा ने 22 साल की उम्र से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। भारतीय टीम के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा ने कुल 92 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.73 की औसत के साथ 2,299 रन बनाए। इस दौरान शेफाली ने 12 अर्धशतक लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
महिला टी20आई में 22 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा अर्धशतक
- 12 – शेफाली वर्मा*
- 10 – स्टेफ़नी टेलर
- 10 – गैबी लुईस
- 7 – जेमिमा रोड्रिग्स
शेफाली ने इस अर्धशतक के साथ वो 22 की उम्र से पहले सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र से पहले 10 अर्धशतक लगाए थे। आयरलैंड की गैबी लुईस 10 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जबकि भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (7) लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढे़ं: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुकाबले का हाल
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से हर्षिता समरविक्रमा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान चामरी अथापथु ने 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा हसिनी परेरा ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 निकाले।
इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से 21 वर्षीय शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का और 11 चौके निकले। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। भारतीय टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर चुकी है। सीरीज का अगला मैच तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा।
