-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Second Odi Match Between India Vs Afghanistan Lucknow Ekana Stadium
IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ के इकाना में भारत-अफगानिस्तान का मैच, कई रूट रहेंगे बंद
- Written By: दिव्या सिंह
India Vs Afghanistan: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं।

भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs AFG 2nd ODI Match Update: यूपी की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज के इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मैच को लेकर शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया है।
सुबह 9 बजे से लागू होगा डायवर्जन
यातायात पुलिस के अनुसार सुबह 09:00 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो मैच समाप्त होने और सामान्य यातायात बहाल होने तक जारी रहेगा। भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय भी बढ़ा दिया गया है। आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है
भारी वाहनों पर रहेगी रोक
गोसाईगंज तिराहा और अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की ओर बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इन्हें वृंदावन योजना और किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उतरेठिया अंडरपास से भी भारी वाहनों को शहीद पथ पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
कमता तिराहा और शहीद पथ पर अयोध्या रोड से आने वाला ट्रैफिक सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड की ओर नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, तेलीबाग, बाराबिरवा और किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कानपुर रोड तिराहे से भी सुल्तानपुर, रायबरेली और अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को अलग रूट से भेजा जाएगा।
अहिमामऊ चौराहा पूरी तरह सील
भारत और अफगानिस्तान मैच के दौरान सुबह 11:00 बजे से रात तक अहिमामऊ चौराहा पूरी तरह बंद रहेगा। यहां U-टर्न भी प्रतिबंधित रहेगा और केवल सीमित दिशाओं में ही यातायात की अनुमति होगी। कमता की ओर से कानपुर जाने वाले वाहन भी रैम्प का उपयोग नहीं कर सकेंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहनों को लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक रहेगा। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इकाना स्टेडियम जाने वाले दर्शकों के लिए भी अलग पार्किंग और एंट्री रूट निर्धारित किए गए हैं।
Second odi match between india vs afghanistan lucknow ekana stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














