इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन का शेड्यूल जारी, अब जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
International T20 League Schedule Announced: इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। लीग का आगाज 2 दिसंबर 2025 को होगा जबकि समापन 4 जनवरी 2026 को होगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का हुआ ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
International League T20: इंटरनेशनल लीग 20 यानी (ILT20) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस लीग की शुरुआत 2 दिसंबर 2025 से होनी है। जबकि समापन 4 जनवरी 2026 को होगा। इस बार इसके शेड्यूल का ऐलान जल्दी कर दिया है। टी20 विश्व कप 2026 से टकराव से बचने के लिए पिछले सीजन की तुलना में इस बार आईएलटी20 का शेड्यूल एक महीने पहले निर्धारित किया गया है।
छह टीमों के बीच होगी भिड़ंत
आईएलटी20 2026 में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। छह टीमें अबू धाबी नाइट राइडर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, डेजर्ट वाइपर्स, एमआई एमिरेट्स और शारजाह वॉरियर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। सभी मैच तीन स्टेडियम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
लीग स्टेज में 30 मैच होंगे, इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। एलिमिनेटर और फाइनल दुबई में होंगे। क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 अबू धाबी और शारजाह में आयोजित किए जाएंगे। मुकाबले स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह
कैपिटल्स और वाइपर्स के बीच होगा पहला मुकाबला
पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच होगा। आईएलटी20 और एसए20 का अगला सीजन एक दूसरे से टकराएगा। एसए20 26 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में दोनों लीग का हिस्सा खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है। अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा कि वे किस लीग को प्राथमिकता देते हैं। आईएलटी20 लीग भारतीय फैंस के लिए और रोमांचक हो सकती है।
हाल ही में आईपीएल को अलविदा कहने वाले ऑफ स्पिनर आर आश्विन लीग का हिस्सा बन सकते हैं। अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेते हुए कहा था कि वह दूसरे अवसरों को तलाशना चाहते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि वह भारत के बाहर खेली जाने वाली टी20 लीग खेल सकते हैं। बीसीसीआई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दूसरी लीग खेलने की इजाजत नहीं देती है।
ये भी पढ़ें: भारत और दक्षिण कोरिया का सुपर 4 मैच ड्रॉ, एशिया कप हॉकी में बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में उनके आईएलटी20 के साथ साथ अन्य बड़ी लीग में खेलने की संभावना बढ़ गई है। अश्विन द हंड्रेड और बीबीएल में खेलने को लेकर भी गंभीर हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
