-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup Match Between India And Pakistan Will Be Played On 14 September
एशिया कप का शेड्यूल हुआ आउट, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asia Cup 2025 Schedule out: एशिया कप की शेड्यूल जारी कर दी गई है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Schedule out: एसीसी ने एशिया कप की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी।
इस टूर्नामेंट के लिए कुल 8 टीमों को शामिल किया गया है। दो अलग-अलग ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया है। भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीम को शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 10 सिंतबर को यूएई से खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारत का अगला मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, UAE में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, यूएई और ओमन की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे कई मुकाबले
चिर-प्रतिद्वंद्वी के एक ग्रुप में रहने से मुकाबले का मजा दोगुना हो गया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले देखने को मिलेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम पहले लीग में भिड़ेगी। उसके बाद सुपर-4 में दोनों टीमों का टक्कर होगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो फिर फाइनल में भी भिड़ंत होगा।
भारत का बांग्लादेश दौरा टला
भारतीय टीम को बांग्लादेश का दौरा करना था। भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव के चलते यह दौरा रद्द कर दिया गया। हाल में ही बीसीसीआई ने ढाका में एसीसी की बैठक में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया था। जिसके बाद एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वर्चुअली हिस्सा लिया। इस तनाव के चलते ही भारत और बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज अगस्त में खेली जानी थी।
Asia cup match between india and pakistan will be played on 14 september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














