T20 World Cup 2026 के लिए जल्द होगी वार्म-अप की शेड्यूल की घोषणा, डंडिया ए और यूएसए के बीच होगी भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम 2-3 फरवरी को मुंबई में जुटेगी। वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को घोषित होगा, भारत 7 फरवरी से यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टी20 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup Warm Up Match: टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। अब इस टूर्नामेंट में महज 10-12 दिन बचे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें कुछ वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।
मेंस टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को घोषित किया जा सकता है। उम्मीद है कि 26 जनवरी को शाम के बाद इसकी घोषणा हो जाएगी। वार्म-अप मुकाबला में यूएसए की टीम इंडिया ए का सामना करेगी। उम्मीद है कि इंडिया ‘ए’ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुख्य वर्ल्ड कप टीम एक मैच खेलेगी। संभावना है कि मुख्य भारतीय टीम अपना वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम या फिर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी।
7 फरवरी को शुरू होगा मुकाबला
गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया, “वार्म-अप मुकाबलों का फाइनल शेड्यूल सोमवार को आने की पूरी संभावना है। इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ के इकाना में भारत-अफगानिस्तान का मैच, कई रूट रहेंगे बंद
टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
मुंबई में इकट्ठा होंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी
संभावना है कि टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम 2 या 3 फरवरी को मुंबई में इकट्ठा होगी। बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा की थी कि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होने और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पेट के निचले हिस्से की चोट से रिहैब पूरा करने के बाद टीम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा की वापसी से इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज! आखिरी मौका भी किया बर्बाद, अब टीम इंडिया से कटेगा पत्ता?
ग्रुप ए में है भारतीय टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की टीम भारत के साथ ‘ग्रुप ए’ में शामिल है। यह टीम 3 और 5 फरवरी को दो वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसमें डीवाई पाटिल स्टेडियम इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए दावेदार है। भारत और यूएसए के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया भी हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला यूएसए के साथ खेला जाएगा। इसके बाद भारत 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। वहीं, यूएसए की टीम 10 फरवरी को पाकिस्तान, 13 फरवरी को नीदरलैंड और 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
