IPL के बीच फिर मचा बवाल, जयपुर और इंदौर के स्टेडियमों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
खबर है कि इंदौर के होलकर स्टेडियम को बीते चार दिन में दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये दोनों धमकियां ई-मेल के माध्यम से दी गई हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) ये मेल भेजा गया था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: एक बार फिर से आईपीएल 2025 के लिए चिंता की खबर सामने आ रही है। खबर है कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क होती हुई दिखाई दे रही हैं। 11 मई से भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी प्रकार का टेंशन नहीं देखा गया। लेकिन अब ऐसी खबर के आने से क्रिकेट फैंस परेशान दिख रहे हैं।
इंदौर के होलकर स्टेडियम को बीते चार दिन दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये दोनों धमकियां ई-मेल के माध्यम से दी गई हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) ये मेल भेजा गया था। मेल में कहा गया था स्टेडियम में बम प्लांट करके घटना को अंजाम दिया जाएगा।
डार्क वेब के जरिए दी जा रही है धमकी
स्थानीय पुलिस का कहना है कि धमकी देने के डार्क वेब का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे की दोषियों को ट्रैक करने में मुश्किल हो। ऐसा हो भी रहा है पुलिस के लिए धमकी देने वालों को ट्रैक करना थोड़ा परेशानी भरा हो रहा है। हालांकि पुलिस और साइबर टीम ने तुरंत कार्यवाही शुरु कर दी है। इसके अलावा स्टेडियम को ध्यान से तलाशी की भी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
इंदौर के होलकर स्टेडियम के अलावा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडिय के लिए धमकी आ चुकी है। इस स्टेडिय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये धमकी राजस्थान सरकार की खेल परिषद की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर भेजी गई है।
इस मेल में ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात कही गई है। जिसके बाद पुलिस टीम व बम निरोधक दस्ते ने स्टेडियम को खाली करवाकर तलाशी की। हालांकि चेकिंग के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान नहीं मिला। गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर के स्टेडियम के लिए धमकी मिल चुकी है। उस वक्त भी जांच में कुछ नहीं मिला था।
