Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं राजस्थान रॉयल्स से इसलिए दूर हुआ क्योंकि…’, IPL 2026 से पहले RR छोड़ने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

Sanju Samson Statement: राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने वाले सैमसन इस साल 2026 के आईपीएल में टीम बदलकर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 17, 2026 | 03:54 PM

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Why Sanju Samson Left RR: भारत के स्टार विकेटकीपर व टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑप द टूर्नामेंट’ संजू सैमसन इस साल यानी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। केरला के इस खिलाड़ी को पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। संजू सैमसन का 2025 के नंवबर महीने में राजस्थान रॉयल्स से सीधे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एंट्री फैंस को हैरान कर गया।

इन सब के बाद अब क्रिकेट की सबसे बड़ी व धनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद आखिरकार संजू सैमसन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में उन्होंने पीटीआई से खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम को छोड़ने का फैसला किया?

RR के साथ मेरा समय पूरा हो गया था- संजू सैमसन

संजू सैमसन के अनुसार, वो जयपुर की इस फ्रेंचाइजी से आईपीएल में साल 2018 से लेकर 2025 तक जुड़े रहे। 2025 के आईपीएल के बाद उन्हें महसूस हुआ कि अब इस टीम के साथ उनका समय पूरा हो गया है। संजू ने कहा- “मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे महसूस हो गया कि इस टीम के साथ मेरा समय पूरा हो गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड का जोरदार पलटवार, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा

‘कप्तानी सबसे अहम है…’, सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के बजाय ईशान किशन क्यों सौंपी टीम की कमान?

18 साल, 18 सीजन! सिर्फ ये 4 दिग्गज हैं जो 2008 से अब तक खेल रहे हैं IPL, चौथा नाम जान रह जाएंगे दंग

वर्ल्ड कप के ‘धुरंधर’ ईशान किशन बनेंगे कप्तान, IPL 2026 से पहले मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?

VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “This is the first time I will play against Rajasthan Royals, but I don’t let emotions rule me on the field. I left Rajasthan Royals because I felt my time in the team was over. Even if we come up against them now, I will play my best cricket,”… pic.twitter.com/yhzyONME20 — Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2026


संजू सैमसन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 11 सीजन में भाग ले चुके हैं। इस दौरान वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) में दो सीजन (2016-2017) के लिए शामिल होने से पहले वो 2013 से 2015 तक भी इस फ़्रैंचाइज़ी का हिस्सा थे। IPL 2026 में, सैमसन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू करेंगे। उनके अनुसार वह मैदान पर अपनी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के ‘धुरंधर’ ईशान किशन बनेंगे कप्तान, IPL 2026 से पहले मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?

मैं पूरी खुशी के साथ खेलना चाहता हूं- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने कहा कि “यह एक ऐसी स्थिति है जो अब तक नहीं हुई है। IPL में RR के लिए खेलने के बाद, यह पहली बार है जब मैं उनके खिलाफ खेलने जा रहा हूँ। मैदान पर कदम रखने के बाद मैं भावनाओं के बारे में ज़्यादा नहीं सोचता। खेल ही तय करेगा कि क्या होगा। लेकिन मैच से पहले और मैच के बाद भी, जब मैं अपनी पुरानी टीम के साथ खेलता हूँ, तो वहाँ कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनके साथ हम बचपन में खेले थे। वहाँ मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के भी कई लोग होते हैं। हर कोई वहाँ मौजूद होता है। उनके मन में मेरे लिए निश्चित रूप से प्यार और सम्मान है। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, हर किसी का अपना समय होता है। मेरा समय RR के साथ था। मैं आगे बढ़ गया क्योंकि मुझे लगा कि वह दौर अब खत्म हो चुका है। इसलिए जब मैं आगे बढ़ता हूँ, तो मन में थोड़ी-सी उत्सुकता होती है। यह एक नई शुरुआत है। भले ही मैं RR के खिलाफ खेल रहा हूँ, लेकिन मैं पूरे उत्साह और खुशी के साथ खेलना चाहता हूँ।”

Sanju samson speaking on leaving rajasthan royals said my time with this team had come to an end

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Sanju Samson

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.