‘पहला मिलेगा तो पहला ही उड़ा देंगे’, संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया बड़ा खुलासा; देखें VIDEO
Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया। आईपीएल डेब्यू के दौरान राहुल द्रविड़ के साथ हुए बातचीत को शेयर किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson on Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई ने रविवार को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। नई दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस बार यह समारोह काफी खास रहा। इस बार पांच ट्रॉफियों के साथ जश्न मनाया गया। इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान सभी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2025 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल डेब्यू मैच से पहले राहुल द्रविड़ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया।
राहुल द्रविड़ के सवाल पर वैभव का जवाब
सैमसन ने कहा, “मैं असल में मीटिंग में था। राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, ‘संजू, हमें उससे बात करनी है। वह बहुत छोटा बच्चा है, हमें उसे समझाना होगा कि कैसे करना है।’ राहुल सर ने वैभव से मैच के लिए उसके प्लान के बारे में पूछा। वैभव ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे।’ राहुल सर ने फिर पूछा, ‘तुम्हारा गेम प्लान क्या है?’” वैभव ने कहा, ‘अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उड़ा देंगे।’ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
Best Mimicry Of Sanju Samson 😀😀 राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन को बुलाया था वैभव सूर्यवंशी को समझाने के लिए😀 ●राहुल सर- What's your plan
●वैभव-ऐसा कुछ नहीं है सर हम तो खेलेंगे
●तो क्या ऐसा है What's your game plan
●वैभव-अगर हमें पहला मिला तो पहला ही उड़ा देंगे 😀😀😀😀… pic.twitter.com/gZ3jqc08cO — SOURAV RAJ (@souravreporter2) March 15, 2026
संजू सैमसन ने कहा कि इसने ठीक वैसा ही किया भी। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपना खुद का वीडियो गेम खेल रहा है। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद, जो ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई थी, उस पर छक्का लगाया था। उसके बाद वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की, इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘T20 World Cup का सफर एक…’, BCCI के नमन अवॉर्ड्स के दौरान संजू सैमसन ने कही बड़ी बात
पिछले एक साल में वैभव ने बनाई अलग पहचान
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है। भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा। आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।
