T20 WC 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर कोहली और बुमराह के क्लब में हुए शामिल
Sanju Samson: संजू सैमसन टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। लगातार तीन अर्धशतकों के दम पर उन्होंने कोहली और बुमराह के इस क्लब में अपनी जगह बनाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson Create History in T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के महासमर में भारतीय टीम ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। ये जीत टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रही। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता।
टूर्नामेंट में लगातार तीन मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर संजू सैमसन ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने टूर्नामेंट के दौरान भारत को कई कठिन स्थितियों से बाहर निकाला और खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
दिग्गजों के विशिष्ट क्लब में हुई एंट्री
संजू सैमसन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केवल दो ही भारतीय खिलाड़ी इस मुकाम को हासिल कर सके थे। महान बल्लेबाज विराट कोहली ने यह कारनामा दो बार किया था, जब वे 2014 और 2016 के टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे। इसके बाद 2024 के विश्व कप में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर जसप्रीत बुमराह ने यह खिताब जीता था। अब इस सूची में संजू सैमसन का नाम जुड़ना उनके बेहतरीन कौशल का प्रमाण है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी
- 2014: विराट कोहली
- 2016: विराट कोहली
- 2024: जसप्रीत बुमराह
- 2026: संजू सैमसन
ये भी पढ़ें: विश्व कप में जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा संकल्प, कहा- अगले 10 सालों में जीतना चाहता हूँ 10 और ICC खिताब
सैमसन का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अपनी निरंतरता साबित की है। लगातार तीन अर्धशतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, जिसे सैमसन ने बड़ी सहजता से पूरा किया। टीम इंडिया की जीत में उनका यह व्यक्तिगत योगदान न केवल उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भविष्य के युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा है। क्रिकेट प्रेमी अब संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट की नई भरोसेमंद बल्लेबाजी इकाई के रूप में देख रहे हैं।
