गंदी तस्वीरें भेजते, सबंध बनाने…टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर सनसनीखेज आरोप, क्या है मामला?
बता दें अनाया बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर पर शाररिक संबंध को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने इस सब बातों का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अनाया बांगर (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के लिए संजय बांगर का योगदान अहम रहा है। अब ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कमेंट्री करते हैं। आईपीएल 2025 में भी संजय बांगर कमेंट्री कर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच उनकी बेटी अनाया का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान अनाया बांगर ने सबको हैरान करने वाली बात की है। जानकारी के लिए बता दें कि अनाया पहले लड़का थी, लेकिन उनकी शाररिक गतविधियों को देखते हुए उन्होंने जेंडर चेंज करने का फैसला किया। इसके बाद वो लड़का से लड़की बन गई।
गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त से अनाया बांगर लदंन में ही रह थी। इसके पीछे का कारण उनके जेंडर चेंज करना था। इसके बाद फिलहाल वो कुछ दिन पहले भारत आ चुकी हैं। यहां आते ही वो मीडिया हाउस को अपना इंटरव्यू दे रही हैं। अब उन्होंने इंटरव्यू के दौरान एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर में गंभीर आरोप लगा दिए हैं।
क्रिकेटर संबंध बनाने को कहते थे- अनाया बांगर
अनाया बांगर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी उनसे संबंध बनाने के लिए बात करता था। यहीं नहीं कुछ खिलाड़ी तो ऐसे थे को गंदी तस्वीरें भी भेजा करते थे। हांलाकि अनाया ने उस खिलाड़ी का उजागर नहीं किया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “क्रिकेटर मुझे गंदी तस्वीरें भेजते थे। वो कहते थे, चलो कार में, हम तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
पिता संजय बांगर पर भी लगाए आरोप
अनाया ने इसके बाद लल्लन टॉप को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, “कुछ क्रिकेटर्स तो ऐसे भी थे जो सबके सामने गाली देते थे।” इसके अलावा अनाया बांगर ने अपने पापा संजय बांगर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपना जेंडर चेंज कराया तो उनके पिता ने कहा कि तुम्हें क्रिकेट छोड़ देना चाहिए, अब क्रिकेट में मेरी कोई जगह नहीं बची है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंटरव्यू के दौरान अनाया बांगर ने ये भी बताया कि आईपीएल में खेल रहे कई खलाड़ियों के साथ खेली हुई हैं। इस लिस्ट में मुशीर खान, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुशीर के अंडर-14 क्रिकेट खेला है। इसके अलावा सरफराज खान और जायसवाल के साथ एज ग्रुप का क्रिकेट खेला है।
