‘आजाद कश्मीर’ टिप्पणी पर मचा बवाल, पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी सना मीर को देनी पड़ी सफाई; कहा- मेरा…
Sana Mir: महिला वर्ल्ड कप 2025 में ‘आजाद कश्मीर’ टिप्पणी पर विवाद के बाद सना मीर ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान का राजनीतिक मकसद नहीं था, सिर्फ खिलाड़ी की कहानी बताना चाहती थी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सना मीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Sana Mir Issues Clarification: कोलंबो में चल रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और वर्तमान कमेंटेटर सना मीर की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के दौरान कमेंट्री करते समय सना ने बल्लेबाज नतालिया परवेज को ‘कश्मीर’ से बताया और तुरंत खुद को सुधारते हुए ‘आज़ाद कश्मीर’ कहा।
इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक रंग दे दिया गया और सना मीर पर खेल को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया गया। हालांकि इस टिप्पणी के बाद सना मीर बताया कि उनका इरादा किसी तरह की राजनीतिक टिप्पनी करने का नहीं था। विवादों को उठता देख सना मीर ने तुरंत सोशल मीडिया पर सफाई दी।
सोशल मीडिया पर दी सफाई
विवाद बढ़ते हुआ देखकर सना मीर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका इरादा किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल खिलाड़ी की पृष्ठभूमि और संघर्ष की कहानी को सामने लाना था। उन्होंने कहा कि उनरा उद्देश्य केवल यह दिखाना था कि नतालिया परवेज ने एक विशेष क्षेत्र से आकर कितनी कठिनाइयों का सामना किया और वह यहां तक कैसे पहुंचीं। यह वही स्टोरी टेलिंग है जो हम कमेंट्री में खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाने के लिए करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
महायुद्ध टालने की आखिरी कोशिश! पाकिस्तान के जरिए ईरान ने व्हाइट हाउस भेजा परमाणु समझौते का ‘नया प्रस्ताव’
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, ईरान-अमेरिका संकट के बीच ₹400 के करीब पहुंचे दाम
शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट
It's unfortunate how things are being blown out of proportion and people in sports are being subjected to unnecessary pressure. It is sad that this requires an explanation at public level. My comment about a Pakistan player's hometown was only meant to highlight the challenges… pic.twitter.com/G722fLj17C — Sana Mir ثناء میر (@mir_sana05) October 2, 2025
राजनीति से नहीं है कोई नाता
सना मीर ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कमेंट्री के दौरान दो और खिलाड़ियों के बारे में भी बताया था कि वे किस जगह से आते हैं। इसलिए सिर्फ एक खिलाड़ी के बारे में कहने पर राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने आज दो और खिलाड़ियों की भी जगह का जिक्र किया था। कृपया इसे राजनीति से न जोड़ें। एक कमेंटेटर के तौर पर हमारा काम खिलाड़ियों और उनकी मेहनत की कहानी लोगों तक पहुंचाना होता है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का मैदान या सियासी अखाड़ा? वुमेंस वर्ल्ड कप में IND-PAK भिड़ंत से पहले गरमाया कश्मीर मुद्दा
मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और न ही मेरे मन में किसी के लिए कोई बुरा भाव है। सना मीर ने यह भी कहा कि उन्होंने जो जानकारी इस्तेमाल की थी, वह एक रिसर्च स्रोत से ली गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। उन्होंने उस स्रोत की एक तस्वीर (स्क्रीनशॉट) भी अपने पोस्ट में शेयर की है।
