कौन है ये 23 साल का सिक्सर किंग? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर सलिल अरोड़ा ने दिखाया दम, विरोधी टीमें में खौफ!
Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें 23 वर्षीय सलिल अरोड़ा ने प्रैक्टिस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है।
- Written By: संजय बिष्ट
Salil Arora (Salil Arora/Instagram)
Salil Arora News: आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में अगर किसी टीम की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद है। इस टीम की पहचान अब आक्रामक बल्लेबाजी बन चुकी है, जिसमें बड़े-बड़े स्कोर बनाना आम बात हो गई है। मजबूत बैटिंग लाइनअप के चलते विरोधी गेंदबाजों के लिए इस टीम को रोकना आसान नहीं होता।
SRH की खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को देखें तो टीम के पास कई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। अब इस मजबूत लाइनअप में एक और नाम जुड़ गया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सलिल अरोड़ा ने दिखाया दम
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला। इस मुकाबले में 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल ने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए। उनकी इस छोटी लेकिन धमाकेदार पारी ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को प्रभावित किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के
सलिल अरोड़ा की पारी का सबसे खास पल वह रहा जब उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ दिए। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया। जहां एक ओर सीनियर खिलाड़ी अपने फॉर्म में नजर आए, वहीं सलिल ने यह साबित कर दिया कि वह भी बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
WILDFIRE has a 🆕 name 🔥😍 pic.twitter.com/IUIKnHNUS5 — SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 21, 2026
ऑक्शन में मिला बड़ा मौका
सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं और उन्होंने वहां भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया था। उस मैच में उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन्होंने खुद को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया था। कई टीमों की दिलचस्पी के बाद अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
ये भी पढ़ें: आरसीबी की बड़ी भूल, रिलीज खिलाड़ी ने 21 छक्के जड़कर रचा इतिहास, टी-20 में बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
सलिल अरोड़ा के आने से सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी और भी खतरनाक नजर आ रही है। अगर उन्हें मौके मिलते हैं और वह इसी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो वह टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आईपीएल 2026 में यह युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से कितना प्रभावित करता है।
