Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

GT vs SRH: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के बड़े अंतर से हराया। वहीं, सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 12, 2026 | 11:47 PM

साई सुदर्शन (फोटो- @IPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sai Sudharsan’s Record in IPL 2026: गुजरात टाइटंस के युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 लंबे छक्के शामिल रहे।

खास बात यह रही कि उन्होंने पिछली 6 पारियों में पांचवीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी दमदार पारी के साथ सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

Mr. Consistent 😎 Sai Sudharsan is only the 4️⃣th player to score a half-century against every opponent he’s faced in the #TATAIPL ✅ Relive his knock ▶️ https://t.co/NXZlHrZwjZ #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/iJzrKEdEAf — IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर

GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश

अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO

लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे सुदर्शन

साई सुदर्शन इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं और हर मैच में टीम के लिए बड़ी पारियां खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने क्लासिक शॉट्स से सजी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब तक 12 मैचों में उनके नाम 501 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 155 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से अब तक 49 चौके और 22 छक्के निकल चुके हैं। अगर उनकी पिछली 6 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 100, 87, 6, 57, 55 और 61 रन की पारियां खेली हैं, जो उनकी लगातार शानदार फॉर्म को साफ दर्शाती हैं।

Smooth 𝙎𝙖𝙞-𝙡𝙞𝙣𝙜 through the storm ⛵️ The #GT opener yet again looking in good touch 👌 Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/PCWm9lBnWp — IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026

कोहली और गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लगातार तीसरे आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। वहीं, आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 6 सीजन तक 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। दूसरी तरफ केएल राहुल ने 2018 से 2022 तक लगातार 5 सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद 82 रन के बड़े अंतर से गिल एंड कंपनी ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष में विराजमान हो चुकी है।

Sai sudharsan record first batsman to score 500 runs for gujarat titans ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 11:41 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Sai Sudarshan
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.