IND vs ENG: आईपीएल का हीरो ‘हेडिंग्ले’ में जीरो, डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हुए साई सुदर्शन
साई सुदर्शन IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ऐसे में इंग्लैंड सीरीज के दौरान उनसे काफी उम्मीद थी, लेकिन पहले टेस्ट में वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
डेब्यू टेस्ट मैच में साई सुदर्शन शून्य के स्कोर पर हुए आउट (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में शुरु हो चुका है। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टीम इंडिया हेडिंग्ले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।
भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और साई सुदर्शन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। पहले विकेट के लिए ये दोनों बल्लेबाज शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद 42 के स्कोर पर केएल राहुल अपना विकेट खो बैठे। इसके बाद डेब्यू करने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन मैदान पर आए, लेकिन वो अपने डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।
साई सुदर्शन में डेब्यू मैच में प्लॉप
साई सुदर्शन के लिए इंग्लैंड सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। वो आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जगह मिली। जिसके बाद पहले टेस्ट मैच में साई को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, लेकिन वो इस मैच में प्लॉप साबित हुए। हेडिंग्ले टेस्ट में डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन को शून्य के स्कोर पर कप्तान बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
यशस्वी जायसवाल क्रीज में मौजूद
पहले विकेट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की। लंच ब्रेक तक यशस्वी जायसवाल 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। वहीं, टीम इंडिया को 91 रन के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में 42 रन बनाए। वो ब्रायडन कार्स की गेंद पर स्पिप में जो रूट को अपना कैच थमा बैठे।
इसके तुरंत बाद साई सुदर्शन को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया को 91 रन पर पहला और 92 रन दूसरा झटका लगा। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर।
IND vs ENG: नई टीम, नया कप्तान और नई उम्मीद से साथ हेडिंग्ले में उतरी ‘शुभमन की सेना’
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
