- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sai Sudarshan Became 1st Player With Most Fours In Ipl 2025
IPL 2025 में चौकों का बादशाह बना गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी, जीता RuPay On-The-Go 4s का अवॉर्ड
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौके लगाने का खिताब अपने नाम किया है। साई सुदर्शन ने अब तक इस सीजन में 15 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 88 चौके लगाए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को जीतते ही आरसीबी ने आईपीएल का पहला खिताब जीता। हालांकि फाइनल मुकाबले खेलने के बाद भी दोनों टीमों के कोई बल्लेबाज सबसे ज्यादा चौका लगाने का खिताब नहीं जीत सके।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का खिताब गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन ने जीता। साई सुदर्शन ने 15 मैचों में सबसे ज्यादा 88 चौके लगाए। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। लेकिन उनके आउट होते ही गुजरात मुकाबला हार गई। लेकिन साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौका लगाकर सभी का दिल जीत लिया। साई सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | चौके | मैच | पारियां |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साई सुदर्शन | GT | 88 | 15 | 15 |
| 2 | सूर्यकुमार यादव | MI | 69 | 16 | 16 |
| 3 | विराट कोहली | RCB | 63 | 14 | 14 |
| 4 | शुभमन गिल | GT | 62 | 15 | 15 |
| 5 | यशस्वी जायसवाल | RR | 60 | 14 | 14 |
| 6 | मिशेल मार्श | LSG | 56 | 13 | 13 |
| 7 | प्रभसिमरन सिंह | PBKS | 56 | 16 | 16 |
| 8 | के एल राहुल | DC | 52 | 13 | 13 |
| 9 | जोस बटलर | GT | 52 | 14 | 13 |
| 10 | प्रियांश आर्य | PBKS | 51 | 16 | 16 |
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 16 मैचों में 69 चौके लगाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूद है। उन्होंने 15 मैचों में 66 चौके लगाए। उसके बाद चौथे नंबर पर शुभमन गिल शामिल है। उन्होंने 14 मुकाबले में 62 चौके लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
Abhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल है। यशस्वी ने 14 मैच में 60 चौके लगाए। उसके बाद मिचेल मार्श ने 13 मैचों में 56, प्रभसिमरन सिंह ने 16 मैचों में 56, केएल राहुल ने 13 मैचों में 52, जोस बटलर ने 14 मैच के 13 पारियों में 52 और प्रियाश आर्य ने 16 मैचों में 51 चौके लगाए।
क्या टेस्ट में रिटायर होगी विराट कोहली की 18 नंबर जर्सी? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला है। साई सुदर्शन ने 15 मैचों की 15 पारियों में 759 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 108 रन रहा। उन्होंने 54.21 की औसत से एक शतक और 6 अर्धशतक बनाए। इस दौरान उन्होंने 88 चौके के साथ 21 छक्के लगाए।
Sai sudarshan became 1st player with most fours in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 12:37 PMKokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
Apr 03, 2026 | 12:35 PMभारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Apr 03, 2026 | 12:34 PM‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो…’, राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?
Apr 03, 2026 | 12:29 PM‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














