- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli No 18 Jersey Set To Be Retired
क्या टेस्ट में रिटायर होगी विराट कोहली की 18 नंबर जर्सी? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
भारतीय टेस्ट टीम में निकट भविष्य में कोई भी खिलाड़ी दिग्गज विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी नहीं पहनेगा। मुकेश कुमार ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में इस नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद इसे रिटायर कर दिया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने विराट कोहली के 18 नंबर जर्सी को पहना था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। जिसके बाद इस जर्सी को लगभग रिटायर कर दिया गया है। अब भविष्य में कोई भी खिलाड़ी 18 नंबर की जर्सी नहीं पहनेगा।
हालांकि कोहली ने अभी भी वनडे से संन्यास नहीं लिया है जिसमें वह भारतीय टीम के लिए इस 18 नंबर की जर्सी में खेलते हुए देखेंगे। लेकिन यह माना जा रहा है कि जैसे सचिन तेंदुलकर (जर्सी नंबर 10) और महेंद्र सिंह धोनी (जर्सी नंबर 7) की जर्सी कोई नहीं पहनता, उसी तरह कोई भी नया खिलाड़ी 18 नंबर की जर्सी की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहेगा।
केवल इंटरनेशनल मैचों के लिए ही मान्य है जर्सी नंबर
मुकेश टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और अगर उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह चुना भी जाता है तो उनकी जर्सी का नंबर 49 होगा जो उन्होंने वेस्टइंडीज में अपने सीनियर टीम के पदार्पण के दौरान पहना था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनिययर अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि मुकेश ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले ‘टेस्ट’ मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनी थी। भारत ए टीम में कोई निश्चित नंबर नहीं होता है क्योंकि जर्सी पर नाम नहीं होते हैं। कोई भी खिलाड़ी कोई भी ‘रैंडम’ नंबर चुन सकता है। जर्सी नंबर केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ही मान्य है।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब
शार्दुल ठाकुर एक बार फंस चुके हैं सचिन की जर्सी नंबर पहनकर
भारतीय टेस्ट टीम में दो नये सदस्य बी साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह शामिल हुए हैं लेकिन उन्हें जो जर्सी नंबर दिए गए हैं, वे अलग हैं।भारतीय टीम में किसी विशेष जर्सी नंबर को आधिकारिक रूप से ‘रिटायर’ करने प्रथा नहीं है लेकिन कुछ मशहूर नंबर बाद में टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों ने नहीं पहने हैं। एक बार शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंका में एक मैच के दौरान 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद खेल प्रेमियों को यह रास नहीं आई और शार्दुल को अपना जर्सी नंबर बदलना पड़ा।
विराट कोहली के लिए जीतेंगे IPL 2025 का खिताब, फाइनल से पहले RCB के इस खिलाड़ी ने किया दावा
जहां तक धोनी की बात है तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद किसी ने भी सात नंबर की जर्सी नहीं बनी है। भारतीय क्रिकेट में कोहली के योगदान और उनकी व्यापक लोकप्रियता को देखते हुए किसी अन्य खिलाड़ी के किसी भी प्रारूप में 18 नंबर की जर्सी पहने हुए देखना मुश्किल है।
Virat kohli no 18 jersey set to be retired
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMतृप्ति देसाई का नया धमाका, बोलीं- वक्त आने पर दूंगी नीलम गोरहे और अशोक खरात की मुलाकात के सबूत!
Apr 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














