साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया)
Sahibzada Farhan Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी साहिबजादा फरहान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-8 के 10वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। साहिबजादा फरहान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में पहले भी एक शतक लगा चुके हैं। यह शतक नामीबिया के खिलाफ आया था। फरहान ने नाबाद 100 रन बनाए थे।
इस शतक के साथ साहिबज़ादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। अब उनके नाम इस टूर्नामेंट में दो शतक हो गए हैं। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने का कारनामा केवल विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ही कर पाए थे। फरहान ने इस उपलब्धि की बराबरी कर एक विशिष्ट क्लब में जगह बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत शतक
- 2 – क्रिस गेल
- 2 – साहिबज़ादा फरहान
शतक बनाकर आउट हुए साहिबजादा फरहान
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ पारी की शुरुआत तबाड़तोड़ अंदाज से की है। उन्होंने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों को रिमांड पर रखा और छक्का चौका लगाते रहे। फरहान ने अपना शतक 59 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वो आउट भी हो गए। इस दौरान फरहान ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़कर ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
इस शतक के साथ साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर अहमद शाहजाद के नाम है। अहमद शाहजान ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
- 111* – अहमद शहज़ाद बनाम BAN, मीरपुर, 2014
- 100* – साहिबज़ादा फरहान बनाम NAM, कोलंबो SSC, 2026
- 100 – साहिबज़ादा फरहान बनाम SL, पल्लेकेले, 2026*
- 94 – उमर अकमल बनाम AUS, मीरपुर, 2014
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में फरहान के नाम सबसे ज्यादा रन
इस शतक के साथ साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साहिबजादा फरहान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 383 रन बनाए है। वो आज पारी के शुरुआत में ही विराट कोहली को एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।
T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा रन
- 383* – साहिबज़ादा फरहान, 2026*
- 319 – विराट कोहली, 2014
- 317 – टी दिलशान, 2009
- 303 – बाबर आजम, 2021
- 302 – महेला जयवर्धने, 2010
