ICC Rankings में दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका, पाकिस्तानी खिलाड़ी बनी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज
Sadia Iqbal: सादिया इकबाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया, जबकि फातिमा सना ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सादिया इकबाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s T20I Bowling Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। महिलाओं की ताजा टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पहले पायदान से खिसक कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल ने टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई है।
सादिया इकबाल ने हाल में ही हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में कुल 5 विकेट चटकाए। इस दौरान एक ही पारी में महज 18 रन देकर 3 विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के बदौलत सादिया इकबाल ने दो पायदान की छलांग लगाई है। उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़ा है।
शीर्ष पर पहुंची सादिया इकबाल
सदरलैंड ने पिछले महीने ही नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी, लेकिन इकबाल की लगातार परफॉर्मेंस और मैच जिताने वाली दमदार गेंदबाजी ने अब फिर से उन्हें शीर्ष पर ला दिया है। लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट में पाकिस्तान के लिए और भी अच्छी खबर है।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
फातिमा सना की रैंकिंग में भी हुआ सुधार
कप्तान फातिमा सना ने सीरीज के आखिरी मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के बाद कई कैटेगरी में काफी सुधार किया है। 24 वर्षीय फातिमा टी20 बैटिंग रैंकिंग में 31 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर आ गईं और विमेंस टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की सूची में पांच स्थान ऊपर पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
फातिमा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच में 47 रन की पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस सीरीज में सना ने 90, 9 और 47* रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल किए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।
रेणुका सिंह को 6 पायदान का हुआ फायदा
गेंदबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई हैं। पाकिस्तान की नाशरा संधू 1 स्थान ऊपर चढ़कर 9वें पायदान पर आ गई हैं। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के बारिश से प्रभावित शुरुआती मैच में कई भारतीय गेंदबाजों को उनकी मेहनत का इनाम मिला। रेणुका सिंह छह स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर, अरुंधति रेड्डी 19 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर और श्री चरणी 8 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गईं। यह गेंद से उनके मजबूत योगदान को दिखाता है।
