Ranji Trophy के क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई टीम को मिला गुरुमंत्र, क्रिकेट के भगवान ने दिया जीत का ज्ञान
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम को रणजी क्वार्टर फाइनल से पहले दबाव संभालने और जीत की मानसिकता बनाए रखने की सलाह दी, यशस्वी जायसवाल की वापसी ने टीम को मजबूती दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Sachin Tendulkar Unveils Winning Mindset: मुंबई के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल से पहले बुधवार को मुंबई के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ विशेष सत्र आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर अपने अनुभव और विचार साझा किए।
मुंबई 42 बार की विजेता टीम के लिए यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 से 10 फरवरी तक एमसीए-बीकेसी मैदान पर आठ बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। कर्नाटक की टीम इस साल बेहतरीन प्रदर्शन की है। वहीं मुंबई की नजरें कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।
शार्दुल ठाकुर ने क्या कहा?
मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि ड्रेसिंग रूम में सचिन सर मौजूद थे। यह सिर्फ़ प्रेरक बातचीत नहीं थी, बल्कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सवालों का जवाब देने का अवसर भी था। सभी ने तैयारी, जीतने की मानसिकता और मुश्किल हालात में दबाव संभालने जैसे कई सवाल पूछे।”
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
ठाकुर ने आगे बताया, “सचिन सर का मार्गदर्शन हमेशा मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा है। सभी खिलाड़ी खुश हैं कि उन्हें खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी से सीधे अनुभव और ज्ञान सुनने को मिला।”
क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए जायसवाल की वापसी
इस सत्र में यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे, जो चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। ठाकुर और जायसवाल की वापसी मुंबई के लिए क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त ताकत साबित होने की उम्मीद है। सचिन तेंदुलकर का यह मार्गदर्शन मुंबई टीम के लिए केवल प्रेरणा का स्रोत नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करने और नॉकआउट मुकाबले में दबाव में सही निर्णय लेने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई से जुड़े भारत के दो स्टार, यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी
क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।
