मैट हेनरी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 362 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
मैट हेनरी को 29वें ओवर के दौरान चोट लगी। जिसके बाद मैट हेनरी मैदान पर ही कंधा पकड़कर गिर गए। ऐसा लगा रहा है जैसा यह कोई बड़ी चोट हो। हेनरी बाहर जाते समय अपना दाहिना कंधा पकड़कर चल रहे थे। न्यूजीलैंड को उम्मीद होगा कि यह एक झटके से ज्यादा कुछ नहीं है। अगर चोट ज्यादा बड़ा हुआ तो न्यूजीलैंड को परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।
29वें ओवर के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर गेंदबाजी करने आए। सेंटनर ने हेनरिक क्लासेन को गेंद डाली और क्लासेन ने उठाकर लॉन्ग ऑन की ओर खेल दिया। वहां मैट हेनरी मौजूद थे। उन्होंने कैच लेने के लिए दौड़े और आगे की ओर डाइव मारी और कैच ले लिया लेकिन अपना कंधा चोटिल कर दिया। दाहिना कंधा मैदान पर लगा और वो दर्द से तड़पने लगे। मैट हेनरी अब मैदान से बाहर है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्लासेन के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। अब ऐसा लग रहा है कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी। न्यूजीलैंड ने अफ्रीका का पांच विकेट 189 पर ही गिरा दिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 362 रन बनाए। इस मैच में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया। जिसमें रचिन रविंद्र ने 108, केन विलियमसन ने 102, ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 49, डेरिल मिचेल ने 49, विल यंग ने 21, ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने एनगिडी ने तीन विकेट चटकाए। वहीं कगिसो रबाडा ने 2 और वियान मुल्डर ने 1 विकेट चटकाए।