Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसी है दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 07, 2026 | 07:18 AM

राजस्थान बनाम मुंबई (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 7 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों (RR vs MI) के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। ऐसा ही इस मुकाबले में भी देखने को मिलेगा। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है।

शुरुआती दो मुकाबलों में राजस्थान के लिए सब कुछ सही रहा है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रही है तो नंबर तीन पर खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने पिछले मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी राजस्थान को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की जोड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए कारगर साबित हुई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर-तुषार ने मिलकर आखिरी 2 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। नांद्रे बर्गर भी किफायती रहने के साथ-साथ विकेट निकालने में भी सफल रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अर्शदीप सिंह किसी मॉडल को कर रहे डेट? फैंस ने टैटू देखकर किया बड़ा खुलासा, गर्म है सोशल मीडिया का बाजार

IPL 2026: ईडन गार्डन्स में बारिश बनी विलेन, KKR और PBKS दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

MI vs RR: राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या? बॉलिंग कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में भारी बारिश, जानें 5-over मैच के लिए क्या है ‘कट-ऑफ’ टाइम?

मुंबई इंडियंस को दिल्ली से मिली हार

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया था। हालांकि तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन और शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

यह भी पढ़ें: ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारत के दो खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, टी20 वर्ल्ड कप में किया था लाजवाब प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने 163 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया था। दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर गेंद से काफी किफायती रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए थे। वहीं मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश भी महंगे साबित हुए थे।

RR vs MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। राजस्थान की नजरें इस अंतर को कम करने पर होगी।

Rr vs mi mumbai indians vs rajasthan royals head to head record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 07:18 AM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Mumbai Indians
  • Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.