LSG vs RR: राजस्थान ने सेट किया 160 रन का टारगेट, लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 32वें मुकाबले लखनऊ ने राजस्थान को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया। एसएसजी के लिए मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
- Written By: संजय बिष्ट
रियान पराग और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
LSG vs RR Match 32nd IPL 2026 1st Inning Highlight: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन अंत में रविंद्र जडेजा की पारी ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।
शुरुआत में लगे बड़े झटके
राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव बन गया। यशस्वी जायसवाल ने जरूर आक्रामक शुरुआत की और 12 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वहीं ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई।
मिडिल ऑर्डर नहीं कर सका कमाल
शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन बल्लेबाज उसे भुना नहीं सके। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए। शिमरन हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आखिरी ओवरों में संभाली पारी
पारी के अंत में डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की। फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया, जबकि जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनके साथ शुभम दुबे ने भी अहम भूमिका निभाई और नाबाद 19 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत राजस्थान 159 रन तक पहुंचने में सफल रहा।
लखनऊ के गेंदबाजों का दबदबा
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल कर राजस्थान की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शुरुआती विकेटों ने ही मैच में लखनऊ को बढ़त दिला दी, जिसका असर पूरे मैच में नजर आया। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन अंत में जडेजा की पारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अब देखना होगा कि लखनऊ इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर।
ये भी पढ़ें: 15 साल की उम्र और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 रन बनाकर रच दिया इतिहास, IPL में किया बड़ा करिश्मा
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
