RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IPL 2026 RR vs LSG Match: जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। LSG के लिए मिचेल मार्श ने 96 रन की विस्फोटक पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
मिचेल मार्श (फोटो- @IPL)
IPL 2026 Match 64th RR vs LSG 1st Inning Highlight: जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब RR को जीत के लिए 221 रन बनाने होंगे। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने तूफानी पारी जरूर खेली वो रन आउट होने के चलते शतक से चूक गए।
96 पर रन आउट हो गए मिचेल मार्श
जिस प्रकार से आरआर के खिलाफ मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखते हुए लग रहा था कि वो आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन रन आउट होने के चलते वो अपना शतक पूरा न कर सके। उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौको व 5 छक्कों की मदद से कुल 96 रन बनाए। वहीं, पहले विकेट के लिए मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ मिलकर 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की। 9वें ओवर में 109 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स को जोश इंग्लिश के रूप में पहला झटका लगा।
जोश इंग्लिश में भी टीम के लिए अहम पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन का बल्ला खामोश रहा। पूरन 11 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। यदि कप्तान ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। अब्दुल समद और आयुष बडोनी अपना खाता न खोल सके।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
IPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री
Who is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। संदीप शर्मा 14.30, सुशांत मिश्रा 11.50, ब्रिजेश शर्मा 11 तो दासुन शनाका ने 10 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। वहीं, विकेट की बात करें तो दासुन शनाका ने 2 और जोफ्रा आर्चर ने अंत में 1 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।
