जैनिक सिनर ने विंबलडन में रचा इतिहास: 5वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जोकोविच के खास क्लब में बनाई जगह
Sinner Enters Quarters: विंबलडन 2026 में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने जापान के शिंटारो मोचिजुकी को हराकर लगातार पांचवीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच के कारनामे के बाद बने दूसरे खिलाड़ी।
- Written By: सृष्टि मौर्य
Jannik Sinner Enters Quarters (सोर्स-सोशल मीडिया)
Tennis World Rising Star Sinner Enters Quarters Finals: सिनर टेनिस जगत के उभरते हुए सितारे और वर्तमान वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अपना दबदबा बरकरार रखा है। सिनर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान के क्वालिफायर खिलाड़ी शिंटारो मोचिजुकी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(0), 6-3 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह लगातार पांचवां साल है जब सिनर ने विंबलडन के अंतिम आठ में जगह बनाई है।
दिग्गज नोवाक जोकोविच के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
इस जीत के साथ ही सिनर ने एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो ओपन एरा के इतिहास में ग्रास कोर्ट मेजर (विंबलडन) के लगातार पांच क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले महज 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं, वर्तमान में खेल रहे सभी खिलाड़ियों की सूची में वो दिग्गज नोवाक जोकोविच के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। सिनर का ये प्रदर्शन उन्हें इस साल खिताब के सबसे अच्छें दावेदारों में से एक बनाता है।
मोचिजुकी ने दी कड़ी चुनौती
हालांकि स्कोरलाइन सीधे सेटों की जीत दिखाती है, लेकिन जापान के शिंटारो मोचिजुकी ने सिनर को कोर्ट पर काफी मशक्कत कराई। मैच की शुरुआत में मोचिजुकी ने आक्रामक रुख अपनाया और सिनर पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने पहले ब्रेक प्वाइंट भी हासिल किया, लेकिन सिनर ने अपनी क्लास दिखाते हुए तुरंत वापसी की और पहला सेट 6-3 से जीत लिया। दूसरे सेट में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। मोचिजुकी ने अपनी सर्विस और बैकहैंड से सिनर को लंबी रैलियों में उलझाया, जिससे सिनर थोड़े निराश भी नजर आए। क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए, खेल 4-4 की बराबरी तक पहुंचा, लेकिन सिनर ने अपना धैर्य नहीं खोया।
सम्बंधित ख़बरें
Cristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
FIFA World Cup 2026: हालैंड के डबल स्ट्राइक से नॉर्वे ने ब्राजील को हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
टाई-ब्रेक में सिनर का ‘क्लीन स्वीप’
दूसरे सेट के दौरान एक समय सिनर थोड़ी देर के लिए कोर्ट से बाहर गए और जब वे वापस लौटे, तो उनके खेल में एक नई ऊर्जा और अच्छी प्रदर्शन दिखाई दी। सेट जब टाई-ब्रेक में पहुंचा, तो सिनर ने मोचिजुकी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने टाई-ब्रेक को 7-0 के अंतर से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली। तीसरे सेट में भी सिनर ने अपनी लय बरकरार रखी और 6-3 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें – मैंने बहुत कोशिश की.. FIFA से बाहर होने के बाद मैदान पर फूट-फूट कर रोए नेमार, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास
सिनर ने की प्रतिद्वंद्वी की जमकर तारीफ
मैच जीतने के बाद जैनिक सिनर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मोचिजुकी के खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के कारण उन्हें पता नहीं था कि क्या उम्मीद की जाए। सिनर ने स्वीकार किया कि इस सरफेस पर मोचिजुकी को खेलना काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘क्वालिफायर से आकर इतने ऊंचे स्तर पर खेलना कमाल की बात है, उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए’। सिनर ने अपनी जीत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वो हर दिन अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।
