Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन

SRH vs RR: नॉकआउट मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 300+ के स्ट्राइक रेट के साथ 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस मुकाबले में जीत के लिए हैदराबाद को 244 रन बनाने हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 27, 2026 | 10:19 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IPL 2026 SRH vs RR Eliminator 1st Inning Highlight: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। आरआर ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत नॉकआउट मुकाबले में हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब कमिंस एंड कंपनी को जीत के लिए 244 रन बनाने होंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे। आइए अब न्यू चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

तोड़ा क्रिस गोल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS

इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज

IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

ध्रुव जुरेल ने भी खेली तेज-तर्रार अर्धशतकीय पारी

वैभव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी तेज अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 29, कप्तान रियान पराग 26 तो रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’

हैदराबाद के गेंदबाज राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने काफी महंगे साबित हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 16, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे 13-13 तो ईशान मलिंगा ने 10 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से रन लुटाए। विकेट की बात करें तो प्रफुल्ल हिंगे ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

Rr set target 243 runs for srh vaibhav suryavanshi scores 97 runs ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 09:29 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2027
  • Rajasthan Royals
  • Sunrisers Hyderabad
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.