WPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स
WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गई।
कैसा रहा फाइनल मुकाबला?
इसके बाद लिजेल ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी की। लिजेल ली 37 रन बनाकर आउट हो गई। लिजेल ली के आउट होने के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स मैदान पर उतरी। वोल्वार्ड्ट और जेमिमा ने चौथे विकेट लिए 76 रनों की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति मंधाना की मां का रिएक्शन; पलाश मुच्छल का जिक्र कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल
WPL 2026: स्मृति मंधाना से लेकर हरनमप्रीत कौर तक…किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट
WPL 2026: जेमिमा ने फाइनल में जड़ा पचासा…तो मंधाना-वॉल ने किया पलटवार, एक ही मैच में तीन बार रचा गया इतिहास
जेमिमा ने खेली जबरदस्त पारी
जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद ल्वार्ड्ट ने चिनले हेनरी के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। वोल्वार्ड्ट ने 5 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाए, जबकि हैनरी ने 15 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली। कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
मंधाना-वॉल ने जड़े अर्धशतक
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस के रूप में पहला विकेट गिरा। उसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर 150 से अधिक रनों की साझेदारी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट 165 रनों की साझेदारी हुई। जॉर्जिया वॉल 79 रन बनाकर आउट हो गई है।
यह भी पढ़ें: WPL 2026: जेमिमा ने फाइनल में जड़ा पचासा…तो मंधाना-वॉल ने किया पलटवार, एक ही मैच में तीन बार रचा गया इतिहास
जॉर्जिया वॉल के आउट होने के बाद ऋचा घोष भी 6 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद स्मृति मंधाना भी 87 रन बनाकर आउट हो गई। अंत में राधा यादव ने लगातार दो चौके लगाकर मुकाबले को जीत लिया और दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिनले हेनरी ने 2, नंदिनी शर्मा ने 1 और मिन्नु मनी ने 1 विकेट चटकाए।
