Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL 2026: स्मृति मंधाना से लेकर हरनमप्रीत कौर तक…किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट

Women's Premier League 2026: आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल की दमदार पारियों ने जीत सुनिश्चित की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 06, 2026 | 12:02 AM

आरसीबी विनर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम कर लिया। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करने वाली टीम बन गई, जबकि आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत दर्ज की।

इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था। इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने जीता। वहीं दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने का मौका गंवा बैठी।

आरसीबी की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना का बड़ा योगदान रहा। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने 87 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ जॉर्जिया वॉल ने भी 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर रखा और अंत में आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम की।

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स

WPL 2026: जेमिमा ने फाइनल में जड़ा पचासा…तो मंधाना-वॉल ने किया पलटवार, एक ही मैच में तीन बार रचा गया इतिहास

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड स्कोर, आरसीबी को जीत के लिए बनाने होंगे 204 रन

WPL 2026 Final: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में खिताबी भिड़ंत, RCB ने जीता टॉस; देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11

WPL 2026 की अवॉर्ड लिस्ट

अवॉर्ड विजेता
विजेता आरसीबी
उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स
प्लेयर ऑफ द मैच फाइनल स्मृति मंधाना
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सोफी डिवाइन
सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) स्मृति मंधाना
सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप) सोफी डिवाइन
सबसे ज्यादा छक्का हरमनप्रीत कौर
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (सुपर स्ट्राइकर) ग्रेस हैरिस
बेस्ट कैच ऑफ द सीजन लूसी हैमिल्टन
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा
फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस

मुकाबले का हाल

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल रोमांचक रहा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 203 रन बनाए। लिजेल ली, जेमिमा रोड्रिग्स और लौरा वोल्वार्ड्ट की शानदार साझेदारियों ने टीम को मजबूती प्रदान की और बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: WPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स

जवाब में आरसीबी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 165 रनों की दमदार साझेदारी कर मुकाबले में रोमांच लौटाया। अंत में राधा यादव ने तेजी से दो चौकों की मदद से टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया।

List of award winning team and players in wpl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 11:52 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore
  • Women's Cricket
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.