RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल
WPL RCB Champion: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाइनल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फ्रेंचाइजी की इस जीत पर विराट कोहली ने ट्वीट करके टीम को बधाई दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली (Image- Social Media)
Virat Kohli On RCB WPL 2026 Win: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही RCB ने दूसरी बार WPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चैंपियन बनने के बाद से ही आरसीबी को क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों और फैंस से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने RCB महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत की सराहना की है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी RCB महिला टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी और टीम को इस जीत का पूरा हकदार बताया।
विराट कोहली ने क्या लिखा पोस्ट में?
RCB के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टीम के जश्न की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, “हम एक बार फिर चैंपियन बन गए हैं। टीम के खिलाड़ियों ने RCB का झंडा ऊंचा रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना, पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आप सभी इस जीत के पूरी तरह हकदार हैं। इस पल का आनंद लें और हमारे अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें।”
सम्बंधित ख़बरें
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
विराट कैमरे के लिए ऐसा करते हैं…, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के ‘एग्रेशन’ पर दिया हैरान करने वाला बयान
IPL और WPL दोनों की चैंपियन बनी RCB
यह पहला मौका है जब एक ही फ्रेंचाइजी ने IPL और WPL दोनों खिताब अपने नाम किए हैं। आरसीबी की पुरुष टीम IPL की मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि महिला टीम ने WPL 2026 का खिताब जीता है। खास बात यह है कि आरसीबी ने पिछले तीन वर्षों में लगातार तीन बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं- 2024 में WPL, 2025 में IPL और अब 2026 में फिर से WPL का खिताब। विराट कोहली IPL की शुरुआत से ही RCB का हिस्सा रहे हैं। उन्हें आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था, जो आखिरकार पूरा हुआ।
IPL 2026 में विराट से बड़ी उम्मीदें
विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह केवल IPL और वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। IPL 2026 में वह एक बार फिर RCB की जर्सी में दिखेंगे, जहां टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
यह भी पढ़ें- WPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स
इस समय विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह IPL में भी इसी लय को बरकरार रखेंगे। फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों को उनसे एक और यादगार सीजन की उम्मीद होगी।
