Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs LSG Highlight: चिन्नास्वामी में गूंजा RCB-RCB का शोर, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हारा मुकाबला

RCB vs LSG Highlight Updates: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट के करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी में रासिख डार ने 4 बल्लेबाजों को आउट कर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 15, 2026 | 10:57 PM

RCB vs LSG 23rd Match Live Update IPL 2026

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Premier League 2026, 22nd Match RCB vs LSG Highlight Update: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की और 5 मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स के भी 8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते आरसीबी ने बढ़त बना ली। इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जो पूरी तरह सही साबित हुई।

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 35 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। हालांकि मिचेल मार्श ने 40 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। 118 रन तक आधी टीम आउट हो गई और इसके बाद पूरी टीम 146 रन पर ढेर हो गई। आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी साधारण रही और फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बाद में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने टीम को आगे बढ़ाया। अंत में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को आसानी से जीत दिला दी।

2️⃣ points bagged. 🫡
🔝 of the table secured. 📈
Dominant show through and through. 🔥
Perfect end to a Wednesday. Our boys will be back at the same place & same time in 3️⃣ days time, 12th Man Army! ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvLSG pic.twitter.com/utFzuocNiq — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर

IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा

जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट

The liveblog has ended.
  • 15 Apr 2026 10:54 PM (IST)

    15 Apr 2026 10:54 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी ने जीता मुकाबला

    आरसीबी ने लखनऊ के द्वारा दिए गए 147 रन के टारगेट को 29 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।

  • 15 Apr 2026 10:38 PM (IST)

    15 Apr 2026 10:38 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: जितेश शर्मा आउट

    बेंगलुरु को जितेश शर्मा के रूीप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त क्रीज पर टिम डेविड औऱ रोमारियो शेफर्ड मौजूद हैं। अब आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंद में 24 रन की जरूरत है।

  • 15 Apr 2026 10:35 PM (IST)

    15 Apr 2026 10:35 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को लगा चौथा झटका

    आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया। इस वक्त क्रीज पर जितेश शर्मा और टिम डेविड मौजूद हैं।

  • 15 Apr 2026 10:30 PM (IST)

    15 Apr 2026 10:30 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: कोहली 49 रन पर आउट

    कोहली फिफ्टी से चूक गए हैं। वो 34 गेंद पर 49 रन की पारी खेलकर आवेश खान का शिकार बन गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा आए हैं। अब आरसीबी को जीत के लिए 50 गेंद पर 42 रन की जरूरत है।

  • 15 Apr 2026 10:11 PM (IST)

    15 Apr 2026 10:11 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ को मिली दूसरी सफलता

    LSG को देवदत्त पाडिक्कल के रूप में दूसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें आवेश खान ने हिम्मत सिंह के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रजत पाटीदार आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 44 रनों के साथ क्रीज में मौजूद हैं। 7.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 66 रन है।

  • 15 Apr 2026 09:42 PM (IST)

    15 Apr 2026 09:42 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी का पहला विकेट गिरा

    आरसीबी को फिल साल्ट के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर देवदत्त पाडिक्क्ल आए हैं। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 13 रन है।

  • 15 Apr 2026 09:21 PM (IST)

    15 Apr 2026 09:21 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: 20 ओवर में बनाए 146 रन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना पाई है। पारी के अंतिम गेंद पर गेंदबाज रासिक सलाम डार ने आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया।

  • 15 Apr 2026 09:01 PM (IST)

    15 Apr 2026 09:01 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली छठी सफलता

    रिटायर हर्ट होने के बाद कप्तान पंत एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन उन्हें आते ही भुवनेश्वर कुमार ने 1 रन पर आउट कर दिया है। 17 ओवर के बाद LSG का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन है।

  • 15 Apr 2026 08:57 PM (IST)

    15 Apr 2026 08:57 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली पांचवी सफलता

    आरसीबी को आयुष बडोनी के रूप में पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें रासिक सलाम डार ने पवेलियन भेजा। 16.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 120-5 है।

  • 15 Apr 2026 08:34 PM (IST)

    15 Apr 2026 08:34 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

    मिचेल मार्श के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अब्दुल समद के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। 11.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 88-4 है।

  • 15 Apr 2026 08:08 PM (IST)

    15 Apr 2026 08:08 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: निकोलस पूरन आउट

    जोश हेडलवुड ने निकोलस पूरन को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आयुष बडोनी आए हैं। 6.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन है।

  • 15 Apr 2026 08:07 PM (IST)

    15 Apr 2026 08:07 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: ऋषभ पंत रिटायर हर्ट

    जोश हेडलवुड की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो चुके हैं। इसके बाद मैदान पर निकोलस पूरन पहुंच चुके हैं।

  • 15 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    15 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली पहली सफलता

    आरसीबी को एडन मार्करम के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें रासिक सलाम डार ने 12 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत आए हैं। वहीं, LSG का स्कोर 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

  • 15 Apr 2026 07:11 PM (IST)

    15 Apr 2026 07:11 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

    एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

  • 15 Apr 2026 07:09 PM (IST)

    15 Apr 2026 07:09 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

    फिलिप साल्ट, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिक सलाम डार।

  • 15 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    15 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

    आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। आज के मुकाबले में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है। ऐसे में LSG की नजर 200+ स्कोर पर होगी।

    🚨Toss update from Bengaluru 🚨@rcbtweets won the toss and elected to bowl first against @lucknowipl

    Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/LMwpmzRk02

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026

  • 15 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    15 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी ने 3 मुकाबलों में दर्ज की है जीत

    डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में दमदार रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

  • 15 Apr 2026 06:56 PM (IST)

    15 Apr 2026 06:56 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ का ऐसा रहा है प्रदर्शन

    लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 4 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है।

  • 15 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    15 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड

    रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल। विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

  • 15 Apr 2026 06:54 PM (IST)

    15 Apr 2026 06:54 PM (IST)

    RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

    ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Royal challengers bengaluru vs lucknow super giants match today virat kohli rcb vs lsg live score update in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 06:52 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Live
  • Lucknow Super Giants
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.