- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Win 100th International Match For India In Captaincy
Champions Trophy 2025: बांग्लादेश पर जीत के बाद रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एमएस धोनी के लिस्ट में हुए शामिल
भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस जीत के साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज कर दी है। भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस जीत के साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 100वीं जीत हासिल कर ली है। यह जीत बांग्लादेश के खिलाफ आई है।
इस जीत के साथ ही वह एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और विराट कोहली की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में 100 या उससे अधिक जीत हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। रोहित ने भारत के कप्तान के रूप में अपने 138वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
कप्तानों में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत रोहित का
रोहित का अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत प्रतिशत 72% से ज़्यादा है, जो 22 से ज़्यादा मैच खेलने वाले सभी कप्तानों में सबसे बेहतर है। इसकी तुलना में धोनी का जीत प्रतिशत 53.61, अज़हरुद्दीन का 47.05 और कोहली का 63.38 रहा। उन्होंने पहले ही भारत को टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप का खिताब दिलाया है और इस मैच ने दिखाया कि कप्तान के तौर पर उनकी पहली चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत
- एमएस धोनी – 179
- विराट कोहली – 137
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 104
- रोहित शर्मा – 100
- सौरव गांगुली – 97
भारत ने किया जीत के साथ आगाज
चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 228 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने शानदार पारी खेलते हुए बांग्लादेश को 200 से पार पहुंचाया। तौहीद हृदोय ने 118 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए। उसके अलावा जाकेर अली ने 68 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। तंजिद हसन ने 25 और रिशाद हुसैन ने 18 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुभमन के शतक से जीता भारत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन मध्यक्रम में जल्दी जल्दी विकेट गिरने से जीत में देरी हुई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 46.3 ओवर में जीता। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। शुभमन ने 129 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने भी नाबाद 41 रनों की पारी खेली। उसके अलावा रोहित शर्मा ने 41, विराट कोहली ने 22 और श्रेयस अय्यर ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट चटकाए।
Rohit sharma win 100th international match for india in captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
May 25, 2026 | 02:35 PMMP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
May 25, 2026 | 02:35 PMमोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
May 25, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














