टेस्ट से संन्यास के बाद भी वानखेड़े में गूंजा रोहित-रोहित का शोर, मुंबई के मैदान में हुआ स्टैंड का उद्घाटन
भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में रोहित शर्मा स्ट्रैंड का उद्धाटन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य शामिल रहे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा स्टैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय टेस्ट टीम से हाल में संन्यास लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खास तोहफा दिया गया है। रोहित शर्मा के नाम पर मुंबई के वानखेड़े में एक स्टैंड बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज 16 मई को शाम को किया गया। इस मौके पर रोहित शर्मा पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।
इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और NCP प्रमुख शरद पवार के अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इन्होंने ने ही रोहित शर्मा स्टैंड का उद्धाटन किया। वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल-3 का नाम अब रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। उद्घाटन का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
THE ROHIT SHARMA STAND. ❤️ – Rohit's parents inaugurating the stand. A beautiful moment! (Vinesh Prabhu).pic.twitter.com/j40jzFEWjO — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड के लिए मिलिंद नार्वेकर द्वारा पेश किए रिपोर्ट के बाद पारित किया गया। जिसकी मंजूरी पिछले महीने ही वार्षिक बैठक में मिली थी। उसके अलावा शरद यादव के नाम पर एक स्टैंड का उद्धाटन किया गया। वहीं, ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 को अब शरद पवार स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, जबकि लेवल-4 का नाम बदलकर अजीत वाडेकर स्टैंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिस का नाम अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है।
सचिन और गावस्कर की लिस्ट में हुए शामिल
रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड उद्धाटन के बाद वो अब सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिनका नाम पहले से ही वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद है।
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा की मैदान पर हुई वापसी, छक्के-चौके लगाते वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता रही थी। फाइनल का मुकाबला भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो भारतीय कप्तान के रूप में किसी भी मुंबई खिलाड़ी ने हासिल नहीं की है।
