KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने रोहित शर्मा, तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड
Rohit Sharma IPL Record: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रन ठोककर विराट कोहली को खास व बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- @IPL)
Rohit Sharma 78 Runs Against KKR break Virat Kohli Big Record: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराते हुए सीजन की दमदार शुरुआत की। 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन रहे। रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का केकेआर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड इस मैच में भी जारी रहा। अपनी 78 रनों की पारी के दम पर वह आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के नाम अब केकेआर के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं, जबकि कोहली के पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन हैं।
Peak Hitman behaviour 💙🔥 Rohit Sharma sends it 87 metres into the stands! 💙🔥 Smart TV ke JioHotstar app pe dekhiye Champions waali commentary LIVE 💥#TATAIPL 2026 | #MIvsKKR | LIVE NOW 👉 https://t.co/CpylVZNa3Z pic.twitter.com/jNK8MGThNq — Star Sports (@StarSportsIndia) March 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा – 1161 रन बनाम केकेआर
- विराट कोहली – 1159 रन बनाम पंजाब किंग्स
- विराट कोहली – 1146 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- डेविड वॉर्नर – 1134 रन बनाम पंजाब किंग्स
- विराट कोहली – 1130 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- डेविड वॉर्नर – 1093 रन बनाम केकेआर
50 फिफ्टी प्लस स्कोर क्लब में शामिल रोहित
इस मुकाबले में अर्धशतक पूरा करते ही रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह आईपीएल इतिहास में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन कर चुके हैं। रोहित ने इस मैच में सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी रही। खास बात यह रही कि वह पहली बार पावरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल हुए।
आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली – 72 फिफ्टी प्लस स्कोर
- डेविड वॉर्नर – 66 फिफ्टी प्लस स्कोर
- शिखर धवन – 53 फिफ्टी प्लस स्कोर
- रोहित शर्मा – 50 फिफ्टी प्लस स्कोर
- केएल राहुल – 45 फिफ्टी प्लस स्कोर
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम
आईपीएल 2026 में फैंस की नजरें खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। जहां कोहली ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, वहीं रोहित ने भी इस मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यह साफ कर दिया कि वह भी इस सीजन में बड़ा असर छोड़ने के लिए तैयार हैं।
