Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI vs GT: मुंबई के इन तीन बल्लेबाजों ने तोड़ी गुजरात की कमर, एलिमिनेटर मुकाबला हुआ रोमांचक

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में पारी खेली।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 30, 2025 | 10:52 PM

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। ये मैच न्यू चंडीगड़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 228 रन का स्कोर खड़ा किया।

मुंबई के लिए इस मुकाबले में बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ये ही कारण रहा कि अहम मुकाबले में मुंबई गुजरात के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर सका। जिसके बाद गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ गई। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारी खेली।

MI के तीन बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी

गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबलों में मुंबई के तीन बल्लेबाजों ने गेंदबाजी के दौरान गुजरात की हवा निकाल दी। जी हां, दरअसल हम रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा की बात कर रहे हैं। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ही MI बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हुई।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

खतरे में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, UAE का बल्लेबाज पड़ गया पीछे, इतिहास रह जाएगा ‘हिटमैन’ का ये कारनामा!

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

81 रन के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो साई सुदर्शन की गेंद पर आउट हुए। बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231 रहा। वहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल प्लेऑफ का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

इन दोनों के बाद तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी संभाली। इस दौरान उन्होंने विस्फोटक अंदाज में  रन बनाते हुए छोटी व बहुमुल्य पारी खेली। तिलक ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद का सामना करते हुए 22 रन बनाए।

आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, चार साल के बाद रचा ये इतिहास

MI और GT की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Rohit sharma jonny bairstow tilak verma played explosive innings against gt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 10:52 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.