मुल्लांपुर में कूपर कोनोली की दहाड़, गिल की गुजरात ने टेके घुटने, IPL 2026 में PBKS का जीत के साथ हुआ श्रीगणेश
GT vs PBSK: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने स्कोर का पीछा करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कूपर कोनोली (फोटो- @IPL)
GT vs PBSK IPL 4th Match Highlight: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के द्वारा दिए गए स्कोर को पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकटे के नुकसान पर हासिल कर लिया। रनों का पीछा करते हुए कूपर कोनोली ने मैच जीताऊ अर्धशतकीय पारी खेली।
कूपर कोनोली रहे पंजाब की जीत के हीरो
इस मुकाबले में एक तरफ जहां पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अपना विकेट खोते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के सामने कूपर कोनोली दिवार की तरह खड़े रहे और अपनी टीम को मैच जीताने तक मैदान पर डटे रहे। कूपर कोनोली ने इस मुकाबले में 44 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली। कुल मिलाकर पंजाब की जीत का असली हीरो यही ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रहा।
A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors 😍 Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut 🌟 Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 3 विकेट
कूपर कोनोली (Cooper Connolly) के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।
Wicket off his very first ball 😎 Prasidh Krishna gets the big scalp of #PBKS Captain Shreyas Iyer ☝️ Updates ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/L9YpgDIR0Z — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Gujarat Titans की बल्लेबाजी रही साधारण
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगी। GT के बड़े बल्लेबाज मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 तो विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 38 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 18 और साई सुदर्शन ने 13 रन की छोटी पारी खेली।
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह 20वें ओवर में लड़खड़ाए, वाइट की लगा दी झड़ी, बना डाला आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए युवा गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मार्को यानसेन को 1 विकेट मिला।
