-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Himself Scored Best Score Playoffs Mi Vs Gt
MI vs GT: आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, चार साल के बाद रचा ये इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। ये मैच मुल्लांपुर में हुआ। इस मुकाबले में जो भी हारेगी वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने जीटी के सामने 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
इस दौरान रोहित शर्मा ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए। इसके साथ ही रोहित ने खुद का आईपीएल 2020 में बनाया गया एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित ने आईपीएल प्लेऑफ में तोड़ा खुद का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। ये उनका आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का सबसे बेस्ट स्कोर साबित हुआ। इससे पहले आईपीएल 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में 68 रन की पारी खेली थी। इस हिसाब से रोहित ने आईपीएल प्लेऑफ में खुद को रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
Ro-𝙎𝙪𝙥𝙚𝙧𝙝𝙞𝙩 Show 🍿 Delivered on the big occasion with a magnificent 81(50) 👌 Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph #TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile | @ImRo45 pic.twitter.com/eUrNCppezI — IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
जॉनी बेयरस्टो-रोहित शर्मा ने MI को दी शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लोबाजों को बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जिसके बाद 47 रन के स्कोर पर साई किशोर ने बेयरस्टो का विकेट लिया। उन्होंने 231 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
MI और GT की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Rohit sharma himself scored best score playoffs mi vs gt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














