रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में धमाका, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो अब तक सिर्फ एक बल्लेबाज कर पाया

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो फिफ्टी जड़ी और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन पूरे कर लिए हैं।
IND vs SA: रांची में रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का है सुनहरा मौका
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs AUS 3rd ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी धाक जमाते हुए एक बार फिर से दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में कमजोर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की। लगातार दो फिफ्टी जड़ते हुए रोहित ने साबित कर दिया कि वह टीम के लिए हमेशा भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।

सिडनी में खेले गए तीसरे मुकाबले में भी हिटमैन ने धीमी लेकिन सधी हुई पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 6 चौके और 1 छक्का की मदद से पारी को मजबूत किया और हाफ सेंचुरी पूरी की।

सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित बने दूसरे बल्लेबाज

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर ही कर पाए थे।

71 वनडे मैचों में रोहित के बल्ले से यह उपलब्धि उनके मजबूत और लगातार प्रदर्शन की गवाही देती है। मौजूदा समय में एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने कुल 3077 रन बनाए थे, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके पास भी 2500 रन तक पहुंचने का शानदार मौका है।

आलोचना के बाद रोहित की वापसी

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे वनडे में रोहित ने सभी आलोचनाओं का जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने मुश्किल हालात में टीम को संभाला और 73 रनों की पारी खेलकर भारत को संघर्ष में लाया। तीसरे मैच में भी उनकी लगातार रन बनाने की लय दर्शकों के लिए खास रही।

लगातार प्रदर्शन और टीम के लिए अहम योगदान

रोहित शर्मा की फॉर्म और अनुभव ने भारतीय टीम को आत्मविश्वास दिया है। दो लगातार हाफ सेंचुरी और 2500 रन के आंकड़े से यह साफ है कि रोहित केवल बड़े नाम नहीं बल्कि टीम के लिए मजबूत आधार भी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com