रोहित शर्मा का 38 साल 178 दिन में दिखाया दम! सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड, सुनील गावस्कर को किया पीछे
IND vs AUS 3rd ODI: इस मैच में रोहित शर्मा ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 121 रन की पारी खेल अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा। सिडनी के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात दी। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी का बड़ा योगदान रहा। रोहित ने नाबाद 121 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि विराट ने नाबाद 74 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया। दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और टीम इंडिया ने आसानी से मुकाबला जीत लिया।
सुनील गावस्कर से आगे निकले रोहित शर्मा
इस मैच में रोहित शर्मा ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया, जिससे वे भारत की तरफ से वनडे में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। रोहित ने यह शतक 38 साल और 178 दिन की उम्र में जड़ा। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 38 साल 113 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे शतक लगाया था। भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 38 साल 327 दिन की उम्र में हासिल की थी।
वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
- 38 वर्ष 327 दिन – सचिन तेंदुलकर
- 38 वर्ष 178 दिन – रोहित शर्मा
- 38 वर्ष 113 दिन – सुनील गावस्कर
सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकले हिटमैन
रोहित शर्मा का यह 33वां शतक उनके करियर की 268वीं पारी में आया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपना 33वां वनडे शतक 286वीं पारी में लगाया था। इस सूची में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने सिर्फ 195 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया था।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
वनडे में सबसे कम पारियों में 33 शतक लगाने वाले भारतीय
- 195 पारी – विराट कोहली
- 268 पारी – रोहित शर्मा
- 286 पारी – सचिन तेंदुलकर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित का जलवा जारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला हमेशा बोलता आया है, और इस मैच में भी उन्होंने अपने पुराने अंदाज में कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया। इस शतक के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने दिखाया ‘विराट’ रूप, सचिन-संगकारा का तोड़ा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक
- 9 – रोहित शर्मा
- 9 – सचिन तेंदुलकर
- 8 – विराट कोहली
- 6 – डेसमंड हेन्स
