रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में दो छक्के लगाकर एक बड़ा इतिहास अपने नाम किया। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलते हुए रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650वां छक्का लगाया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
टीम इंडिया के लिए 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने यह रिकॉर्ड सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर बनाया। रोहित शर्मा के नाम वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 67 मैचों में 88 छक्के, 159 टी20आई मैचों में 205 छक्के और 280 वनडे मैचों में 357 छक्के लगाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
| फॉर्मेट | मैचों की संख्या | पारी | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 67 | 116 | 4,301 | 88 |
| वनडे | 280* | 272* | 11,542* | 357* |
| टी20आई | 159 | 151 | 4,231 | 205 |
| कुल | 506* | 539* | 20,074* | 650* |
वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने सभी फॉर्मेट में खेले गए 524 मैचों में 476 छक्कों के लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | भारत | 506* | 20,074* | 650* |
| क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 483 | 19,593 | 553 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 524 | 11,196 | 476 |
| ब्रेंडन मैक्कुलम | न्यूज़ीलैंड | 432 | 14,676 | 398 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 397 | 12,239 | 387 |
| मार्टिन गप्टिल | न्यूज़ीलैंड | 367 | 13,463 | 383 |
| एमएस धोनी | भारत | 538 | 17,266 | 359 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 586 | 21,032 | 352 |
| इओन मॉर्गन | इंग्लैंड | 379 | 10,859 | 346 |
| एबी डीविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 420 | 20,014 | 328 |
26 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 26 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इस दौरान रोहित शर्मा ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। काइल जेमिसन की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए है। उनका कैच न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने पकड़ा।
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का लक्ष्य
खेल की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। हालांकि, बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। कीवी टीम की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला और 84 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
