कप्तान गिल ने साझा किया अपना क्रिकेटिंग आदर्श, कहा- रोहित और विराट बचपन से मेरी प्रेरणा
Shubman Gill about Rohit Sharma and Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व कप्तान मौजूद हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरे पर शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। गिल ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपना आदर्श माना है।
शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व कप्तान मौजूद हैं। इसे आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में शुरुआती कदम माना जा रहा है, जो साल 2027 में खेला जाएगा। हालांकि, गिल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है।
बाहर की कहानी अलग- शुभमन गिल
कप्तान गिल ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, “मुझे लगता है कि बाहर की कहानी अलग है, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। सब कुछ पहले जैसा ही है। यह बहुत मददगार है।” 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “जो कुछ भी वे महसूस करते हैं, उनका अनुभव, जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, चाहे वह पिच को पढ़ना हो या किसी भी स्थिति का सामना करना, मैं उनके पास जाता हूं और पूछता हूं कि वे क्या सोचते हैं। अगर वे मेरी जगह होते तो वे इसे कैसे करते? फिर, अपने खेल की समझ के आधार पर फैसला लेता हूं। मुझे लोगों के विचार जानना पसंद है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
उन्होंने कहा, “जब भी मुझे किसी चीज को लेकर कोई संदेह होता है, मैं उनके पास जाता हूं। उनके सुझाव लेता हूं। उनकी सलाह लेता हूं। वे मुझे कुछ भी बताने में कभी नहीं हिचकिचाते। मुझे लगता है कि यही अनुभव का असली खजाना है।”
उन्होंने कहा, “ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं बचपन में अपना आदर्श मानता था। उनकी जिस तरह की भूख ने मुझे प्रेरित किया, उससे मुझे प्रेरणा मिली। क्रिकेट के ऐसे दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे यकीन है कि इस सीरीज में ऐसे कई पल आएंगे, जहां मैं उनसे सीख पाऊंगा। अगर मैं किसी मुश्किल स्थिति में आ जाऊं, तो उनसे सलाह लेने से नहीं हिचकिचाऊंगा।”
ये भी पढ़ें: मैदान पर जलवा दिखाने के बाद दिवाली पर जलवा, अलीगढ़ में रिंकू सिंह के नाम से पटाखों की धूम
गिल ने कहा, “टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई है। मुझे लगता है कि ये सीख और अनुभव हमारी टीम को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।”
एजेंसी इनपुट के साथ
