विराट कोहली के एक X पोस्ट ने सोशल मीडिया में मचाया घमासान, लिखा- जो जीत कभी नहीं सिखा सकती...

Virat Kohli X Post: विराट कोहली का एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किया गया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। इसको 2027 के विश्वकप से जोड़कर देखा जा रहा है।
रांची 'किंग कोहली' रचेंगे इतिहास! सचिन के रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्डन सेंचुरी का ताज पहनेंगे विराट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs AUS, Virat Kohli: विराट कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले X (पूर्व ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया, जिसने उनके फैंस के बीच चर्चा का माहौल बना दिया। कोहली आमतौर पर सोशल मीडिया पर निजी संदेश कम ही साझा करते हैं, लेकिन इस बार उनके संदेश ने कई तरह के अंदाज लगाए गए।

X पोस्ट के क्या हैं मायने?

कोहली ने लिखा, "वास्तव में आप केवल तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं।" इस पोस्ट को तेजी से वायरल होते देखा गया और फैंस इसे अलग-अलग तरीके से समझने लगे। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि कोहली शायद क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अन्य फैंस ने कहा कि वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यह संदेश प्रेरणा के रूप में साझा किया गया है।

जीत कभी नहीं सिखा सकती- विराट कोहली

बाद में कोहली ने इस पोस्ट के संदर्भ को स्पष्ट किया। उन्होंने एक और पोस्ट साझा करते हुए बताया कि यह संदेश एक ब्रांड के प्रमोशन का हिस्सा था, जिसे वह एंडोर्स करते हैं। उन्होंने लिखा, "असफलता आपको वह सिखाती है जो जीत कभी नहीं सिखा सकती।" इस तरह उन्होंने अपने फैंस के बीच चल रही अटकलों को खत्म किया और यह स्पष्ट किया कि उनका संदेश प्रेरक था।

कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया है। पिछले साल उन्होंने बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी ऊर्जा वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर केंद्रित की। कोहली ने इस साल 10 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का निर्णय लिया, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वह अब भी सक्रिय हैं। इस साल उन्होंने टीम इंडिया के लिए केवल चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दिए।

टीम इंडिया के लिए कोहली 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में रोहित शर्मा भी शामिल हैं और दोनों खिलाड़ी नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलेंगे। कोहली और रोहित की साझेदारी भारतीय टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है, और इस बार भी फैंस को उनकी बैटिंग से उम्मीदें हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com