खुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
Riyan Parag Smoking Video: विवादों में राजस्थान रॉयल्स! पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में 'वेप' का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए, BCCI कर सकता है सख्त कार्रवाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
स्मोकिंग कर रहे रियान पराग (Image- Social Media)
Riyan Parag Controversy: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर विवादों में आ गई है। पहले कोचिंग स्टाफ द्वारा मैच के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था, और अब कप्तान रियान पराग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में पराग को वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह वीडियो दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
BCCI करेगी सख्त कार्रवाई
यह मुकाबला न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में 28 अप्रैल को खेला गया था। इस घटना को लेकर BCCI सख्त कार्रवाई कर सकता है। आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.2 के तहत इसे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य माना जा सकता है। ऐसे मामलों में मैच रेफरी चेतावनी, मैच फीस में कटौती या सस्पेंशन जैसी कार्रवाई कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
RR ने पंजाब को हराया
गौरतलब है कि यह घटना RR की एक बड़ी जीत के बाद सामने आई। टीम ने PBKS के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। जीत के साथ RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, लेकिन यह विवाद टीम के लिए नई परेशानी बन गया।
यह भी पढ़ें- 167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
इससे पहले भी टीम जांच के दायरे में आ चुकी है। सीजन की शुरुआत में टीम मैनेजर Romi Bhinder को लाइव मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। उनके साथ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बैठे थे। यह भी आईपीएल नियमों का उल्लंघन था, जिसके बाद भिंदर पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई, हालांकि उन्होंने इसे मेडिकल कारणों से सही ठहराने की कोशिश की थी।
