रियान पराग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
हरारे: टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय क्रिकेटर रियान पराग भी शामिल हैं। लेकिन अब वह एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चैट लीक हो गई, जो काफी वायरल हो रही है। यह चैट उनकी एक यूट्यूबर के साथ है। यह यूट्यूबर मैक्सटर्न है, जिसके साथ उनका विवाद हुआ है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रियान पराग अपनी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री की वजह से विवादों में घिर गए थे। वह मामला हाल ही शांत हुआ था कि अब वह यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मैक्सटर्न का असली नाम सागर ठाकुर है और वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।
रियान पराग और मैक्सटर्न का यह विवाद इतना बढ़ गया कि पराग ने मैक्सटर्न को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है। दरअसल यह मामला भी सारा अली खान और अनन्या पांडे से ही जुड़ा है। मैक्सटर्न ने रियान पराग को एक वीडियो में टैग किया। यह वीडियो अनंत अंबानी के शादी समारोह का है, जिसमें सारा अली खान और अनन्या पांडे एक साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
Instagram Reply Kalesh b/w Youtuber Maxtern and Cricketer Riyan Parag
pic.twitter.com/lRt4bjgKRk — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 10, 2024
मैक्सटर्न ने इस वीडियो में पराग को टैग करते हुए लिखा, “देख भाई इसको।” जिसके बाद पराग ने इस यूट्यूबर को मैसेज करके पूछा कि सब कुछ ठीक तो है ना। जवाब में मैक्सटर्न ने वॉइस मैसेज करते हुए बोला कि उन्होंने पराग को सिर्फ एक मीम में टैग किया था और कोई कमेंट नहीं किया है। उसके बाद रियान पराग ने मैक्सटर्न को तुरंत ब्लॉक कर दिया। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।
यह भी पढ़ें-बड़े भाई यूसुफ पर भड़क गए इरफान, कभी नहीं देखी होगी पठान भाइयों की ऐसी लड़ाई- वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि रियान पराग ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। उन्होंने पहले टी20 में डेब्यू किया, लेकिन वह अपने डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 3 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे मैच में उनकी बैटिंग नहीं आ पाई। जबकि तीसरे मैच में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की वापसी की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया।