IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Tristan Stubbs Video: साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स का फैंस से बहस करता वीडियो वायरल है। वजह सामने आते ही सब चौंक गए। जानिए क्या था पूरा मामला और देखें वीडियो।
- Written By: संजय बिष्ट
ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA, T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स से जुड़ा है। वायरल क्लिप में वह स्टेडियम में बैठे दर्शकों की ओर गुस्से में इशारा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर स्टब्स भारतीय बल्लेबाजी के दौरान दर्शकों से क्यों उलझ गए।
फैंस से क्यों भिड़े ट्रिस्टन स्टब्स?
दरअसल यह घटना उस समय की है जब शिवम दुबे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। दुबे ने एक जोरदार छक्का लगाया और गेंद सीधे स्टैंड में बैठे दर्शकों के बीच जा गिरी। मैच दोबारा शुरू करने के लिए गेंद को मैदान में लौटाना जरूरी था।
इसी दौरान ट्रिस्टन स्टब्स दर्शकों से गेंद वापस करने की अपील कर रहे थे, लेकिन कुछ फैंस गेंद लौटाने में देर कर रहे थे। इसी वजह से स्टब्स थोड़े नाराज नजर आए और दर्शकों की ओर इशारा करते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे गलतफहमी में बहस का रूप दे दिया, जबकि मामला केवल गेंद वापस लेने से जुड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
IT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
😭 स्टेडियम में फैन मोमेंट पर भड़के ट्रिस्टन स्टब्स!
भारत 🇮🇳 बनाम साउथ अफ्रीका 🇿🇦 के Super 8 मुकाबले में अहमदाबाद में Shivam Dube के लंबे छक्के के बाद जब फैंस ने गेंद वापस नहीं की, तो Tristan Stubbs का गुस्सा साफ नजर आया 😅🔥#TristanStubbs #ShivamDube #INDvsSA #Super8 #Ahmedabad pic.twitter.com/a3TKIxhsBP — k chandra (@kailashcjat123) February 23, 2026
सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने स्टब्स के व्यवहार की आलोचना की, तो कुछ ने कहा कि खिलाड़ी मैच की गति बनाए रखने के लिए ऐसा कर रहे थे। धीरे-धीरे साफ हुआ कि यह कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था, बल्कि खेल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
भारत के खिलाफ स्टब्स का दमदार प्रदर्शन
मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो ट्रिस्टन स्टब्स ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फील्डिंग में भी स्टब्स ने कमाल दिखाया। केशव महाराज के एक ओवर में गिरे तीनों विकेटों पर कैच स्टब्स ने ही लपके। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में 20 रन बटोरकर टीम का स्कोर 187 तक पहुंचाने में योगदान दिया।
