Rishabh Pant: 2 गेंदों पर दो DRS, आउट होकर भी Not Out रहे ऋषभ पंत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के पहली पारी में भारतीय टीम 46 रनों पर सिमट गई। वहीं न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन का विशाल स्कोर बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के पहली पारी में भारतीय टीम 46 रनों पर सिमट गई। वहीं न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन का विशाल स्कोर बनाया। पहली पारी को पीछे छोड़ भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बना चुकी है। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से महज 12 रन पीछे है। इस पारी में ऋषभ पंत ने अर्धशतक बनाया और वो अभी भी क्रीज पर मौजूद है।
भारत की दूसरी पारी में चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। इसके बीच एक ऐसा समय भी आया जहां दो गेंद पर दो बार डीआरएस लिया गया लेकिन पंत को आउट करने में कामयाब नहीं हो सके। दूसरी पारी के 66वें ओवर के दौरान ऐसा हुआ जहां लगातार दो गेंदों पर दो बार डीआरएस लिया गया।
एजाज पटेल का ओवर रहा मजेदार
66वां ओवर अजाज पटेल डालने आएं। जिसमें ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर डिफेंड किया। तीसरी गेंद पर फिर से क्रीज से निकलकर छक्का लगाया। इसके बाद एजाज पटेल ने गेंद को पीछे खींचा और गेंद जाकर पंत के पैड पर लग गई। 66वें ओवर के चौथी गेंद जो पैड पर लगी थी, उस पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बड़ा अपील किया और अंपायर ने भी आउट दे दिया। अंपायर के आउट देते ही पंत ने तुरंत रिव्यू ले लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। जो गेंद पैड पर लगी थी उस पर अंदरूनी किनारा लगा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: सरफराज खान ने शतक जड़ते ही हासिल की खास उपलब्धि, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
इस ओवर की अगली गेंद यानी ओवर की पांचवीं गेंद फिर से जाकर पंत के पैड पर लगी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने फिर से अपील किया, लेकिन अंपायर ने इस बार आउट नहीं दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने इसको लेकर रिव्यू किया लेकिन रिव्यू भारत के पक्ष में ही आया। गेंद ऑफ स्टंप्स से बाहर जा रही थी। पंत पूरी तरह से विकेट के बाहर थे जब गेंद उनके पैर पर लगी। इस कारण से न्यूजीलैंड को अपना रिव्यू गंवाना पड़ा।
ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक
पहली पारी में साहस के खेलने वाले पंत दूसरी पारी में अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। जब मौका मिल रहा है वो लगातार रन बटोरने में लगे हुए हैं। लंच तक पंत ने 53 रन बना लिए हैं। वो अभी भी सरफराज खान का साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई।
