‘मैं सोशल मीडिया का पंचिग बैग…,’ क्या ऋषभ पंत छोड रहे हैं LSG? मालिक संजीव गोयनका का ये बयान चर्चा में
LSG IPL 2026: आईपीएल का पिछला सीजन लखनऊ के लिए खराब रहा, जहां कप्तान ऋषभ पंत सबसे ज्यादा निशाने पर रहे। उनका बल्ला खामोश रहा और कप्तानी पर भी सवाल उठे, जबकि टीम ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजीव गोयकना और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanjiv Goenka Statement befor IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर चल रही अटकलों पर अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बड़ा बयान दिया है। खासतौर पर कप्तान ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है।
ऋषभ पंत को लेकर अफवाहों पर विराम
संजीव गोयनका ने साफ कहा कि ऋषभ पंत टीम छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का कोई आधार नहीं है और वह इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते। उनके मुताबिक, कुछ प्लेटफॉर्म्स सिर्फ व्यूज़ के लिए ऐसी अफवाहें फैलाते हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं होता।
“मैं बन जाता हूं पंचिंग बैग”
गोयनका ने कहा कि आईपीएल के दौरान वह अक्सर सोशल मीडिया पर निशाने पर रहते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह “पंचिंग बैग” बन जाते हैं और लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग लगातार यह सवाल उठाते रहते हैं कि पंत टीम में रहेंगे या नहीं, लेकिन वह इन सब पर सिर्फ हंसते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन
पिछले सीजन में ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए, जो 2017 के बाद उनका सबसे कमजोर सीजन रहा। कप्तानी के तौर पर भी टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा और लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 10 टीमों में 7वें स्थान पर रही। टीम को खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
पंत के बचाव में उतरे गोयनकासंजीव गोयनका ने पंत का बचाव करते हुए कहा कि हालात को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी कप्तान के पास चार प्रमुख तेज गेंदबाज ही उपलब्ध न हों, तो वह बेहतर प्रदर्शन कैसे कर सकता है। उन्होंने पंत पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान हैं।
27 करोड़ की कीमत का दबाव
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस बड़ी रकम के चलते उन पर अतिरिक्त दबाव भी रहा। गोयनका ने माना कि पिछले सीजन टीम से कुछ गलतियां हुईं और टीम संतुलित नहीं थी, लेकिन इस बार उन कमियों को दूर करने की कोशिश की गई है।
आईपीएल 2026 के लिए तैयार मजबूत टीम
आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया है। मयंक यादव फिट होने के करीब हैं, जबकि मोहसिन खान और आवेश खान भी उपलब्ध रहेंगे। टीम ने एनरिक नोर्किया को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है और जोस इंग्लिस को 8 करोड़ में शामिल किया है। गोयनका का मानना है कि यह टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: कौन है ये 23 साल का सिक्सर किंग? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर सलिल अरोड़ा ने दिखाया दम, विरोधी टीमें में खौफ!
लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन में टीम नए आत्मविश्वास के साथ उतरने वाली है।
