-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Injured During First Test Unable To Continue Wicketkeeping During India Vs New Zealand Test
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की चोट पर दिया अपडेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अभी नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग
- Written By: प्रिया जैस
दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऋषभ पंत के पैर में चोट आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इस पर बीसीसीआई ने बयान जारी किया है और ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दी है।

ऋषभ पंत (सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस टेस्ट का पहला दिन बारिश में धूल गया था। इसके कारण दूसरे दिन मुकाबला शुरू हुआ। दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऋषभ पंत के पैर में चोट आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
इसके बाद आज खबर सामने आयी कि ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी घुटने में चोट लगने के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले यह जानकारी दी।
बीसीसीआई रख रही निगरानी
टीम प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है,‘‘ऋषभ पंत मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम उनकी प्रगति पर निगरानी रखे हुए है। ”
सम्बंधित ख़बरें
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
UPDATE: Mr Rishabh Pant will not keep wickets on Day 3. The BCCI Medical Team is monitoring his progress. Follow the match – https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank — BCCI (@BCCI) October 18, 2024
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे।
रोहित शर्मा ने कहा रिस्क नहीं लेगी टीम
गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 में कार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं। इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया था कि पंत के घुटने में सूजन आ गई है लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।
रोहित शर्मा ने कहा
रोहित ने प्रेस कांफ्रेस में बताया, ‘‘दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। ”
🗣️ The ball hit Rishabh Pant on his knee cap. He has a bit of swelling on it, and the muscles are a bit tender.#TeamIndia Captain Rohit Sharma shares an update on the Pant’s on-field injury#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/PPSY5lcdZk — BCCI (@BCCI) October 17, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। ”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rishabh pant injured during first test unable to continue wicketkeeping during india vs new zealand test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














