मैनचेस्टर टेस्ट से पहले मिली भारत को मिली खुशखबरी, फिट हुआ धाकड़ खिलाड़ी
Rishabh Pant: ऋषभ पंत चौथे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग भी शुरू कर दी है। मैनचेस्टर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंत विकेटकीपिंग करते दिख रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने पूरे मैच में विकेटकीपिंग नहीं की। ऐसा लगा रहा था कि वो मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले नहीं फिट हो पाएंगे। लेकिन उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं।
भारतीय टीम के उप-कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस में भाग लिया। उनके अभ्यास में शामिल होते ही इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलने का संकेत भी मिल गया। सोमवार को उन्हें प्रशिक्षण मैदान पर फील्डिंग कोच टी दिलीप की निगरानी में कड़ी कीपिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।
VIDEO | Indian wicket-keeper batter Rishabh Pant (@RishabhPant17) resumes his keeping duty during the practice session at the Old Trafford Cricket stadium in Manchester, UK after sustaining an injury in the last Test.#RishabhPant #indiavsengland pic.twitter.com/L5xzJILONk — Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2025
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
‘हमने कई कैच छोड़े…’, CSK के खिलाफ मिली हार के बाद बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत
टेबल टॉपर बनने से चूकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव
ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए पंत की उंगली में चोट लग गई थी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी की, लेकिन चोट लगने के बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारत को इस मुकाबले में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया फोटो
अब पंत पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वो विकेटकीपिंग करते हुए दिख रहे हैं। इस बीच उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने खेल के मैदान में प्रवेश करते समय अपने कीपिंग ग्लव्स के साथ ली गई उनकी तस्वीर साझा की।
Guess who’s back? 👀 pic.twitter.com/9OTLEUnT3W — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) July 21, 2025
हालांकि, इस वीडियो से एक दिन पहले ध्रुव जुरेल का वीडियो वायरल हुआ था। जहां वो फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास कर रहे थे। उस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा था कि पंत अभी तक फिट नहीं हुए हैं। लेकिन आज पंत के इस वीडियो ने फैंस राहत दी होगी। वहीं चौथे मैच में पंत का खेलना भी जरूरी है क्योंकि अगर भारतीय टीम मुकाबला हार जाती है तो सीरीज से बाहर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले गंभीर ने भारतीय टीम को कड़ा संदेश, Video हुआ वायरल
पंत ने तीन मैचों में बनाए हैं 425 रन
पंत ने इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की 6 पारियों में कुल 425 रन बनाए हैं। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा। वहीं बर्मिंघम में पंत ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया। जबकि तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ा। पंत इंग्लैंड दौरे पर बेहतर नजर आएं हैं। उनके फिट होने से भारतीय टीम के जीत की आस बढ़ गई है।
