Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC रैंकिंग में पंत ने लगाया छलांग, दोनों पारियों में शतक लगाने का मिला इनाम

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में दो पारियों में दो शतक लगाकर टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान उपर आ गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 02, 2025 | 04:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई: आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की रैंकिंग की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने बुधवार को नए रैंकिंग का ऐलान किया। इस नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के आक्रामक विकेटकीप-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शतक बनाने के बाद ऋषभ पंत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पहले टेस्ट मुकाबले में की पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। दो शतकों के साथ पंत करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वॉइंट पर पहुंच गए हैं। इस समय वो 801 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के जो रूट से सिर्फ 88 अंक पीछे हैं। पंत ने जुलाई 2022 में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की थी।

जो रूट पहले स्थान पर मौजूद

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर बरकरार हैं और बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष भारतीय है। कप्तान शुभमन गिल एक स्थान के नुकसान से 21वें पायदान पर हैं। भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में 28 और नाबाद 53 रन की पारी खेलने वाले रूट ने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के अपने हमवतन हैरी ब्रूक पर 15 अंक की बढ़त बना रखी है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 149 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: 3 साल में मिले सिर्फ 5 मौके, अब ऋषभ पंत की देख-रेख में तय होगा सचिन के बेटे का भविष्य

‘मैं सोशल मीडिया का पंचिग बैग…,’ क्या ऋषभ पंत छोड रहे हैं LSG? मालिक संजीव गोयनका का ये बयान चर्चा में

IPL के वो ‘वफादार’ खिलाड़ी, जिन्होंने कभी नहीं बदली अपनी टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर किंग कोहली का नाम

ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ जबरदस्त फायदा, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

उन्हें खेलते हुए देख… टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं इंग्लिश कप्तान

जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह 907 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। जोश हेजलवुड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को पछाड़ा। इस बीच भारत के रविंद्र जडेजा भी टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

Rishabh pant climbs to icc test batter ranking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 03:51 PM

Topics:  

  • ICC Ranking
  • ICC Test Bowler Ranking
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Jasprit Bumrah
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.