चेले पंत ने गुरु धोनी को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंत अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में ऋषभ पंत ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी के शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।
धोनी ने 2005 से 2014 तक भारत के लिए 90 टेस्ट खेले और छह शतक बनाए। जबकि पंत इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपना 44वां टेस्ट खेलते हुए 7 शतक जड़ दिए हैं। 12 अगस्त 2018 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पंत ने अपने सात शतकों में से तीन इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में बनाए हैं। 27 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी की 146वीं गेंद पर छक्के के साथ 100 रन का आंकड़ा पार किया और अब तक 10 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं।
टेस्ट मैचों में पंत के शतक
- इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 114 रन (2018)
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 159* रन (2019)
- इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 101 रन (2021)
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में 100* रन (2022)
- इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 146 रन (2022)
- बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 109 रन (2024)
- इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 105* रन (2025)
धोनी से आगे निकले पंत
टेस्ट क्रिकेट में पंत भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ वो इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
ओल्ड ट्रैफर्ड में आया जैकब बेथेल का तूफान! इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
IND vs ENG: शुभमन गिल पर गिर सकती है ICC की गाज, शतक लगाने के बाद होगी ये कार्रवाई
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | टेस्ट शतक (विकेटकीपर के रूप में) |
|---|---|---|
| 1 | ऋषभ पंत | 7 |
| 2 | एम. एस. धोनी | 6 |
| 3 | ऋद्धिमान साहा | 3 |
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में शतक जड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए अपना पांचवां शतक पूरा किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 35 WTC टेस्ट मैचों में हासिल की है। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा (9 शतक) और शुभमन गिल (6 शतक) हैं।
