Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO

Rishabh Pant Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर अब बीसीसीआई की गाज गिर सकती है। राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद पंत ने अपना आपा खो दिया और लाइव इंटरव्यू में गाली दे दी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 20, 2026 | 08:16 AM

लाइव इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Rishabh Pant: ऋषभ पंत की किस्मत इन दिनों अच्छी नहीं चल रही है। उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। आईपीएल 2026 में एलएसजी का खराब प्रदर्शन अब उनके लिए महंगा साबित हुआ है। ऋषभ पंत को भारत की वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। टेस्ट टीम में मिली उप-कप्तानी भी उनके हाथ से चली गई।

इन मुश्किल दिनों में अब उन्होंने अपना आपा खो दिया और लाइव इंटरव्यू के चलते गाली दे दी। इस इंटरव्यू को देख सभी हैरान हो गए, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत बिशप को इंटरव्यू दे रहे थे। अपने इंटरव्यू के आखिरी में उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जो कि इंटरनेट में वायरल हो गया। इस वीडियो पर अब लोग ऋषभ पंत को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

LIVE इंटरव्यू के दौरान पंत ने दी गाली

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद ऋषभ पंत इयान बिशप से बात करने के लिए आगे आए।

सम्बंधित ख़बरें

जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन

IPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री

Rishabh Pant didn’t just do it, did he, lol!#ipl #tataipl #rishabhpant #rrvslsg pic.twitter.com/GUvBAbwkTd — Merupranta Saikia (@MeruprantaMSD) May 19, 2026

लाइव इंटरव्यू में क्या बोले पंत?

पंत ने कहा, “जिस तरह से आर्चर ने बीच के ओवरों और आखिरी ओवर में गेंदबाजी की, वह शानदार थी। उस समय हम शायद 10 और रन बना सकते थे, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा नहीं हो पाया। जयपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, जबकि यहां गेंदबाजी करना मुश्किल था। इस स्थिति में अनुभव की जरूरत थी, जिसकी कमी हमने महसूस की। अनुभव आपको दबाव वाले पलों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह सच है कि… (गाली देते हुए)… वे एक अच्छी टीम हैं।”

लाइव इंटरव्यू में इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर बीसीसीआई अब उन पर एक्शन ले सकता है। इस अनुशासनहीनता के बाद, ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया जा सकता है। BCCI उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

टॉस के वक्त भी दिखे परेशान

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भी वे परेशान दिखे। टॉस के बाद बातचीत के दौरान ऋषभ पंत थोड़े डिस्टर्ब नजर आए।

Rishabh pant looked completely zoned out at the toss interview 😭 pic.twitter.com/iTiE1CGd3E — Knight (@elementary_talk) May 19, 2026

यह भी पढ़ें – जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

आपको जानकारी दें, कि सोमवार (20, मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 220 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से, मिशेल मार्श ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया; उन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बनाए। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने मात्र 35 रन बनाए।

आरआर के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं रहा। एलएसजी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर एलएसजी को ढेर कर दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन बनाए। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया और मैच अपने नाम किया।

Rishabh pant abusive remark during live interview against rr bcci action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 08:05 AM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants
  • Rajasthan Royals
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.